Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सुधारों में दूसरा स्थान प्राप्त

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए ईज़ सुधार सूचकांक पर रिपोर्ट के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दूसरे स्थान पर है.

      यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सुविधा के लिए विभिन्न डिजिटल और डिजिटल आधारित कार्यों को सुगम बनाने, डिजिटल रूप से सक्षम होने के साथ – साथ ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता प्रदान करने, समावेशी घर के निकट सेवा प्रदान करने, क्लाउड प्रौद्योगिकियों को अपनाने, स्वचालित और लागत एवं गुणवत्ता में उत्कृष्टता, लोगों के विकास और मानव संसाधन के संचालन को बढ़ाने के लिए नए परिचालन मॉडल से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा कार्यनिष्पादन कर रहा है.

       सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कार्यनिष्पादन ईज़  6.0 के तहत चार विषयों पर मापा जाता है, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दो विषयों के तहत सफलतापूर्वक प्रथम रैंक हासिल की है, अर्थात, “डिजिटल सक्षमता के साथ ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता प्रदान करना”,”लोगों का विकास करना और मानव संसाधन के संचालन को बढ़ाना” और दो विषयों में दूसरे स्थान पर रहा, यानी “डिजिटल और एनालिटिक्स-संचालित कारोबार सुधार”, “टेक और डेटा सक्षम क्षमता का निर्माण”.

      संवर्धित पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईज़) पीएसबी सुधार एजेंडा के हिस्से के रूप में वित्तीय सेवाएं विभाग (भारत सरकार) की एक पहल है और वर्तमान में अपने छठे पुनरावृत्ति के तहत है जो “आधुनिक क्षमताओं द्वारा सक्षम ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग” पर केंद्रित है.

संबंधित पोस्ट

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar

पीएनबी 600 दिनों की एफडी योजना पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा अधिकतम 7.85% प्रति वर्ष ब्याज की पेशकश

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

वज्रेश्वरी के डिव्हाईन हाईस्कूल पर कार्रवाई की मांग ,फीस की सख्ती के विरोध में अविभावक हुए एकजुट

Aman Samachar

स्वयं सिद्धि कॉलेज में टीकाकरण मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

Aman Samachar

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!