Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 दयानंद चोरघे ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में किया प्रवेश

 भिवंडी [ एम हुसैन ] भाजपा के प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे ने पार्टी के आन्तरिक गुटबाजी से तंग आकर अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस का दामन थम लिया है। आज दयानंद चोरघे ने कांग्रेस के मुंबई स्थित प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात , पूर्व  मुख्यंमत्री पृथ्वीराज चव्हाण ,मंत्री विश्वजीत कदम, मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक भाई जगताप, कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत की उपस्थिति में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। चोरघे के प्रवेश करने से कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने के बाद  जिला में कांग्रेस की ताकत और अधिक बढेगी। इसी प्रकार भविष्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं अपने समर्थकों के साथ सदैव प्रयत्नशील रहूँगा इस प्रकार की प्रतिक्रिया दयानंद चोरघे ने दी है।

संबंधित पोस्ट

रसोई गैस दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर किया आन्दोलन

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

जूडो प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा गिरी को शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया सम्मानित

Aman Samachar

कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान में 4490 नागरिकों की जांच में 237 संदिग्ध रोगियों का पंजीकरण 

Aman Samachar

गंगा दशहरा पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण 

Aman Samachar

भिवंडी में कोरोना के टीकाकरण के लिए नागरिकों से आगे आने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar
error: Content is protected !!