Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोलीवाडों को कलस्टर योजना से अलग करने की भाजपा ने की राज्यपाल से मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे के सभी कोलीवाड़े ,गाँव ,पाडे का सीमांकन कर उन्हें कलस्टर योजना से अलग रखने का जीआर निकालने व मुंबई 13 कोलीवाड़ों का सीमांकन के बाद प्रदर्शित   किए गलत मानचित्र को सुधारने की मांग राज्यपाल से भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने  किया है।

                  ठाणे शहर की धोखादायक व पुरानी इमारतों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने कलस्टर योजना मंजूर किया है।  जिसे आगे बढाने के लिए मनपा ने मुख्यमंत्री के हाथो भूमिपूजन कराया लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अभी योजना शुरू नहीं हो पायी है। कलस्टर योजना की मनपा के घोषणा करते ही कोलीवाडा , पुराने गाँव को कलस्टर योजना से अलग रखने की मांग उठाने लगी थी। इस मांग को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे व भाजपा विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल राजभवन में राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन दिया है। इसमें निलेश कोली ,गिरीश सालगांवकर ,भीमसेन खोपटे ,धीरज भंडारे ,  सागर पाटील ,हर्षद भोईर , अमरीश ठाणेकर , प्रीतेश पाटील आदि शामिल थे ।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar

जेल में बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्र नागरिकों के लिए खुला

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी की बैंक में पड़ी निधि पुनः लेने की कार्यवाही शुरू करने की मनपा से नगर सेवक ने की मांग

Aman Samachar

भाजपा की आन लाईन प्लाज्मा हेल्प लाईन का विरोधी पक्षनेता के हाथो अनावरण 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 मैच में कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Aman Samachar

आकाश बायजूस की उपलब्धि, नीट यूजी पास करने वाले आकाशीयंस की संख्या में 57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!