Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 एक वर्ष के सभी बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का महापौर ने किया आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] न्युमोनिया से छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए मनपा के सभी आरोग्य केन्द्रों में न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन उपलब्ध करा दी गयी है।  न्युमोनिया से बच्चों की मृत्यु रोकने के इस वैक्सीन का आज महापौर नरेश म्हस्के के हाथो उद्घाटन किया गया। उन्होंने संपूर्ण शहर में जनजागरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिया है। आज मनपा मुख्यालय में  न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन के उद्घाटन के अवसर पर उपमहापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , सभागृह नेता अशोक वैती , विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान , आरोग्य सभापति निशा पाटील , शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के ,नगर सेवक विकास रेपाले , सुनेश जोशी ,उपायुक्त अश्विनी वाघमले , वैद्यकीय अधिकारी वैजन्यती देवगीकर डा खुशबू टावरी  डा रानी शिंदे आदि उपस्थित थी।  न्युमोनिया संसर्ग से बच्चों को सांस लेने की समस्या होती है।  सांस , बुखार , खांसी के लक्षण दिखाई देते है।  न्युमोनिया गंभीर होने पर बच्चों की मृत्यु का खतरा उत्पन्न होता है।  अन्य राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र में इसकी मृत्यु दर काफी कम है। इसके बावजूद इस बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए नियमित वैक्सीन लेने की आवश्यकता है।  एक वर्ष से कम आयु के बच्चों को जन्म से ६ सप्ताह में पहला डोज , 14 सप्ताह में दूसरा डोज और ९ माह के बाद तीसरा डोज बूस्टर दिया जाता है। न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन मनपा के सभी आरोग्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी है। इसी वैक्सीन की दर निजी अस्पतालों में 4 हजार रूपये है।  ठाणे शहर के एक वर्ष के सभी बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का नागरिकों से महापौर म्हस्के ने आवाहन किया है। उन्होंने इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजागरण करने का आरोग्य विभाग को आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक 1, 126, 78 करोड़ रूपये 

Aman Samachar

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख से मिलकर मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने लिया आशीर्वाद 

Aman Samachar

अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए प्रांताधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Aman Samachar

देशी कट्टा के साथ मुंब्रा में युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

पशुपालकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी वाली स्कीम के 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar
error: Content is protected !!