Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किसान मजदूर विरोधी केंद्र के क़ानून के खिलाफ शहर कांग्रेस ने एकत्र किये 2 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर

ठाणे [ युनिस खान ] किसान ,मजदूर विरोध केंद्र सरकार के दो क़ानून के खिलाफ ठाणे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो लाख से नागरिकों के हस्ताक्षर का समर्थन जुटाकर पार्टी के पास जमा किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि ठाणे के नागरिकों का कांग्रेस के कार्यक्रम को अच्छा समर्थन मिल रहा है।
         जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शहर अध्यक्ष एड. चव्हाण  ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर शहर की 12 ब्लाक के कार्यकर्ताओं को किसान ,मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के क़ानून के खिलाफ हस्ताक्षर के रूप में समर्थन लाने की जिम्मेदारी दी गयी थी। कांग्रेस के इस अभियान के समर्थन में 2 लाख से अधिक नागरिकों ने हस्ताक्षर किया है। एड. चव्हाण ने इसके लिए कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों का समर्थन प्राप्त किया है। इस दौरान प्रदेश सदस्य सुखदेव घोलप ,प्रवक्ता सचिन शिंदे ,प्रवक्ता गिरीश कोली ,रमेश शिंदे ,सचिव विजय बनसोडे ,उपाध्यक्ष रेखा मिरजकर , सुप्रिया पाटील ,उपाध्यक्ष सुनील शिंदे ,महासचिव स्वप्निल कोली ,अल्पसंख्यक नूर खातिब ,वसंत वाघमारे ,मंजूर खत्री , असलम शेख ,लगड़ चौधरी ,तौकीर शेख ,फातिमा सिद्दीकी ,तबस्सुम सय्यद ,शबाना शेख आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 ओएनडीसी और सिडबी ने छोटे उद्योगों के लिए ई-कॉमर्स में तेजी लाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

पुणे की ज्वेलर्स की दूकान में सेंधमारी करने पटना हवाई अड्डे से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते ही तीन आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने बिल्कुल-नई क्विड MY22 को किया पेश

Aman Samachar

मानव अधिकारों का हनन होता है तो उसकी रक्षा के लिए मानवाधिकार एक प्रमुख हथियार

Aman Samachar

सफाई कामगारों के साथ विधायक केलकर ने फराल का लिया आनंद 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2021 के लिए ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!