Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना से मरने वाले चार पत्रकारों को आर्थिक सहायता देने की नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से पत्रकार संघ ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] खबरों के लिए भागदौड़ करने में कोरोना संक्रमित होने से मरने वाले जिले के चार पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की ठाणे जिला पत्रकार संघ ने नगर विकास व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग किया है। जिला अध्यक्ष संजय पितले के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया है।
                    कोरोना संक्रमण काल में जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे। वहीँ खबरों की खोज में भागदौड़ करते समय कुछ पत्रकार कोरोना संक्रमित हो गए थे। ऐसे में जिले के चार पत्रकारों की मृत्यु हो गयी।  इसमें ठाणे शहर के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत नेर्लेकर , ठाणे दैनिक पत्रकार संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत काम्बली , डोंबिवली के विकास काटदरे , मीरा भाईंदर के यतिन गोलतकर की मृत्यु हुई है। कोरोना काल में मृत पत्रकारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग का ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पत्रकारों को टोलपास देने आदि प्रलंवित मांगों पर चर्चा हुई।  पालकमंत्री शिंदे ने दिवाली के अवकाश के बाद हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। पालकमंत्री से मिलने वालों में जिला अध्यक्ष के अलावा ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ के कार्याध्यक्ष विकास काटे , उपाध्यक्ष गणेश पारकर , कार्यकारिणी सदस्य युनिस खान , मनोज  देवकर , विभव विरवटकर , अक्षय भाटकर , सूर्यप्रकाश मिश्रा , प्रशांत मांडवकर , प्रफुल गांगुर्डे आदि शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

नगर विकास मंत्री के गृह क्षेत्र के अनेक शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों के घोषित आंकड़े व स्मशानभूमी के आंकड़ों के अंतर का खुलाशा करे मनपा 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिनों का नया लाक डाउन लागू ,आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की है अनुमति

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अकाउंट एग्रीगेटर फ्रेमवर्क के माध्यम से डिजिटल ऋण सुविधा की शुरुआत की

Aman Samachar

पिलर से छेड़खानी कर बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

 म्हाडा कोंकण -2025  के 5354 घरों की लाटरी का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उदघाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!