Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में आज से न्युमोकोकल का बच्चों को टीका लगाने की शुरुआत 

ठाणे [ युनिस खान ] बाल मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से आज से ठाणे ग्रामीण व नगर पालिका क्षेत्र में न्य्मोकोकल काज्युगेट वैक्सीन के नए टीके लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर व जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाउसाहेब दांगडे के मार्गदर्शन में राज्य शासन की सूचना के अनुसार सोमवार 12 जुलाई से ठाणे ग्रामीण व नगर पालिका क्षेत्र में नियमित टीकाकरण में इस वैक्सीन का समावेश किया जा रहा है।

                  इसके लिए जिला , तहसील व प्राथमिक आरोग्य केंद्र स्तर पर सभी अधिकारी व कर्मचारी का 1 से 10 जुलाई के दौरान प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। यह वैक्सीन न्युमोकोकस जिवाणू से होने वाली न्युमोनिया , मस्तिष्क ज्वार व सेफ्टी सेमिया जैसे गंभीर बिमारियों से बच्चो को सुरक्षित रखते है।  शून्य से 5 आयुवर्ग के बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारन न्युमोकोकल न्युमोनिया से होने वाली मृत्यु से सुरक्षा देती है। इसके लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों छठें सप्ताह में प्रथम व 14 वें सप्ताह में दूसरा डोज दिया जायेगा जबकि ९ माह पूरा होने पर बूस्टर डोज दिया जाएगा।  इस आशय की जानकारी जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीष रेंघे ने दिया है। न्युमोकोकल जिवाणूजन्य निमोनिया से बच्चों के संरक्षण करने के लिए सभी नागरिक अपने बच्चों को उक्त वैक्सीन का टीका लगवाएं। इस आशय का आवाहन जिला परिषद् की अध्यक्षा पुष्पा गणेश पाटील व उपाध्यक्ष सुभाष पवार ने किया है।

संबंधित पोस्ट

खुशियां बांटने वाली उमादेवी ओमप्राश शर्मा की अनुपस्थिति, सैकड़ों परिवारों की दिवाली फीकी

Aman Samachar

कचरा उठाने की मनमानी नहीं रुकी तो मनपा अधिकारीयों के कक्ष में कचरा डालेंगे – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar

चंद्रयान 3 की सफलता से दुनिया के बड़े देश भारत की ओर देखने लगे – डी के सोमन 

Aman Samachar

मुसलमानों की सहनशीलता को बुजदिली ना समझा जाए – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

संजय गांधी नेशनल पार्क के आस-पास रहने वाले 4 हज़ार लोगों का पहले चरण में पुनर्वास

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली

Aman Samachar
error: Content is protected !!