Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राबोडी इमारत दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मनपा उचित पुनर्वास करे – संजय केलकर 

ठाणे [ युनिस खान ] राबोडी की खत्री इमारत दुर्घटना को मनपा अधिकारीयों की उदासीनता का नतीजा बताते हुए विधायक संजय केलकर ने दो लोगों की मृत्यु के लिए मनपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि नोटिस देने के बावजूद इमारत खाली न करने की बात कहकर मनपा ने उक्त इमारत के निवासियों के जख्म पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया है। दुर्घटना की जिम्मेदारी से पाला झाड़ते हुए मनपा निवासियों को जिम्मेदार बताने वाले मनपा के बयान का शहर भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी निरंजन डावखरे व शहर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने विरोध किया है।  उन्होंने जिम्मेदार मनपा अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रविवार की सुबह राबोडी की खत्री इमारत की तीसरी मंजिल का स्लैब सीधे पहली मंजिल पर गिरने से दो निवासियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।  इस हादसे की सूचना मिलते ही विधायक संजय केलकर मौके पर पहुंचे, लोगों से बातचीत की और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा कर तत्काल कार्रवाई करने और निवासियों को राहत देने के निर्देश दिए।  केलकर ने कहा कि खत्री इमारत दुर्घटना के मामले में मनपा की जिम्मेदारी न केवल नोटिस जारी करने की है बल्कि खतरनाक इमारतों में रहने वालों की जान बचाने के लिए समय पर कार्रवाई करने की भी है।  अधिकारियों की लापरवाही से दो लोगों की मौत हो गई है। निवासियों को समय पर इमारत को खाली करने के लिए कहा जाता और इसकी मरम्मत की जाती तो दुर्घटना टाली जा सकती थी।  उन्होंने मनपा अधिकारियों से निवासियों के पुनर्वास के लिए तत्काल व्यवस्था करने को कहा है।   विधायक केलकर ने सरकार पर कई खतरनाक इमारतों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लेने का भी आरोप लगाया है।

संबंधित पोस्ट

 एक वर्ष के सभी बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का महापौर ने किया आवाहन 

Aman Samachar

अब फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से पाएँ उच्चतर सुनिश्चित आमदनी

Aman Samachar

15 जून तक संपत्ति कर भुगतान करने पर 10 फीसदी छूट योजना का लाभ उठाने का आवाहन

Aman Samachar

शहर में रात नौ बजे से सुबह छः बजे तक सार्वजनिक स्थानों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

एगॉन लाइफ ने 500 रुपये प्रति माह मैक्स सेविंग्स प्लान के साथ किफायती सेविंग प्रॉडक्ट्स किया रीइमैजिन

Aman Samachar
error: Content is protected !!