Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस छोड़कर आरिफ आजमी बने एनसीपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संगठन सचिव

 
 भिवंडी [ एम हुसैन ] कांग्रेस से जुड़े आरिफ आज़मी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें  महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गफ्फार मलिक ने प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गफ्फार मलिक ने आरिफ आज़मी को नियुक्ति पत्र देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि इनकी नियुक्ति से भिवंडी में राकांपा काफी मजबूत होगी। आरिफ आज़मी भिवंडी के मजदूर नेता स्व. अब्दुल सलाम आज़मी के सुपुत्र हैं। बचपन से ही कांग्रेस की विचार धाराओं से प्रभावित थे। लेकिन पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में व्याप्त अंतर्कलह से वह कांग्रेस से दूर हो गए थे। पुनः एक बार राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए आखिरकार उन्होंने कांग्रेस छोड़कर राकांपा का दामन थाम लिया है। आरिफ आज़मी के राकांपा में शामिल होने पर पावरलूम संगठन के पुनीत खेमसिया सहित उनके अन्य समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।    

Attachments area

संबंधित पोस्ट

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

मुंबई महानगर क्षेत्र के बांधों के जल ग्रिड को मराठवाडा की तर्ज पर बनाने का विचार – संजीव जायसवाल

Aman Samachar

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने अशरफ शानू पठान के आवास पर की मुलाकात 

Aman Samachar

रोगी की अच्छी देखभाल करना और हर संभावित कोविड मृत्यु को रोकना हमारा पहला कर्तव्य – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या व मृतकों की संख्या में कमी 

Aman Samachar

ऐरोली – कटाई एलिवेटेड प्रकल्प के दूसरे टनल का नगर विकास मंत्री ने ब्लास्टिंग कर किया शुभारम्भ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!