Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

चौबीस घंटे में कोरोना से 77 मरीज मिलने से ठाणे शहर कोरोना मुक्त होने की राह पर

ठाणे [ युनिस खान ] चौबीस घंटे में कोरोना के 77 नए मरीज मिले हैं वहीँ कोरोना से 2 मरीजों की मृत्यु हुई है। शहर में एक दिन में जहाँ कोरोना के करीब 500 मरीज मिलते थे वहीँ यह आंकड़ा घटकर दहाई में आना ठाणे के नागरिकों और प्रशासन के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।

                   मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने बताया कि शहर में चौबीस घंटे दौरान कोरोना के  77 नए मरीज मिले हैं। आज 166 कोरोना मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे गयी है। शहर में दो लोगों की कोरोना से म्रत्यु होने से अब तक मरने वालों की संख्या 1129 हो गयी है। शहर की विविध अस्पतालों में 1359 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू है। अब तक 46 हजार 335 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटें है।  उपचार के बाद कोरोना मरीजों के स्वस्थ्य होने का प्रमाण 94 फीसदी बताया गया है। 14 नवम्बर को करीब 6000 लोगों की कोरोना संबंधी जांच की गयी।  अबतक 5 लाख 77 हजार 251 संदिग्ध लोगों के सेम्पल जांच के भेजे गए। दिवाली  त्यौहार के चलते मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ने से कोरोना संक्रमण का प्रमाण बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। इसके बावजूद पिछले चौबीस घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या घटने से लोगों में शहर के नागरिकों में कोरोना मुक्त शहर बनने की उम्मीदें बढ़ने लगी है।

संबंधित पोस्ट

  राज्य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास के लिए सिडबी द्वारा मेघालय सरकार के साथ गठबंधन 

Aman Samachar

वसंत पंचमी पर नन्हें बच्चों ने किया सरस्वती पूजा

Aman Samachar

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar

डेल्हिवरी ने स्‍पॉटन का अधिग्रहण कर क्षमता बढाया

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बैंक ऑफ़ इंडिया से किया गठबंधन 

Aman Samachar

आर आर एजुकेशनल ट्रस्ट के गणेशोत्सव में विविध कार्यक्रम

Aman Samachar
error: Content is protected !!