Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बच्ची के उपचार के लिए विश्वभर के 1,34,000 दानदाताओं से 14.3 करोड की राशि हुई एकत्र

मुंबई , गुजरात स्थित तीरा कामत पर हुये सफल इलाज के बाद अब महाराष्ट्र के पुणे स्थित वेदिका शिंदे, इस 11 माह की बच्ची को एसएमए प्रकार- 1 होने का निदान किया गया जो कि एक दुर्लभ जेनेटीक विकार है जिसके कारण 2 साल के पहले शिशु की जान जा सकती है|
              वेदिका के सम्बन्ध में निदान बहुत जल्द होने के कारण उपचार के बाद वह ठीक होने की सम्भावना अधिक है| समय का जीन बदलाव उपचार होनेवाले झोलजेंस्मा की कीमत 16 करोड़ रूपए है (2.1 दशलक्ष अमरिकी डॉलर) है और शिशु को बचाने के लिए इसे आयात करना ही पड़ा| वेदिका के अभिभावकों ने उनकी समस्या फंडरेजिंग माध्यम मिलाप पर कही और विश्वभर के ऑनलाईन दाताओं से सहायता का अनुरोध किया| मार्च महिने में शुरू किए इस फंडरेजर अभियान को बहुत बड़ा प्रतिसाद मिलता गया| तीन महिनों के भीतर कुल 14.3 करोड रूपए की राशि मिलाप की पहल को समर्थन करनेवाले दाताओं के सौजन्य से उपलब्ध हो पाई| सरकारी प्राधिकरण का कर और आयात शुल्क माफ करवाने में पालक सफल रहे| डॉक्टर्स ने पहले ही एक प्रसिद्ध अमरिकी फार्मासुटीकल कंपनी को झोलजेंस्मा के लिए अनुरोध किया था| जून में होनेवाले अपने पहले जन्मदिन के पहले जिसे उपचार मिलना अनिवार्य है, वह वेदिका अब खास उसके लिए बनाए गई इस दवा को लेने के पहले कुछ अनिवार्य जाँचों से गुजर रही है| यह दवाई 2 जुलाई तक पहुँचने की उम्मीद है और यह उपचार 7- 10 जुलाई के बीच दिया जाने की अपेक्षा है|
शुरुआती चरण में ही मिलाप की इस फंडरेजर पहल को मीडिया ने बहोत समर्थन दिया| पहले सप्ताह में लगभग 1 करोड़ की राशि खड़ी हो गई थी इसी उद्देश्य के लिए लगभग 50 सहायता करनेवाले अभियान भी चलाए गए| बरखा सिंह, मास्टर शेफ शिप्रा खन्ना जैसे सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्ति और अनुप्रिया खेर जैसे पालकों पर प्रभाव डालने में सक्षम व्यक्ति और अन्य कई लोगों ने सहायता दे कर इस उद्देश्य को आगे बढाया| सोशल मीडीया पर अपने हैंडल्स द्वारा अपने फैन्स को अनुरोध कर इसे समर्थन देने के लिए बॉलीवूड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम सामने आए|
इस अभियान की सफलता के बारे में बात करते हुए मिलाप के अध्यक्ष और सह- संस्थापक अनोज विश्वनाथन ने कहा, “हमारे सामने बड़ी चुनौति थी और उसे प्राप्त करने के लिए समय बहुत कम था| वेदिका के पहले जन्मदिन के पहले आवश्यक धन राशि खड़ी हो, इसके लिए सब कुछ करने के लिए मिलाप की टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध हुई| अत्यावश्यक जरूरते होनेवाले कोविड- 19 फंडरेजर्स की कतार के बीच मिलाप ने इसक अख्याल रखा कि वेदिका के फंडरेजर्स के दाताओं को समय समय पर उपचार की प्रगति और परिवार के सामने राशि कम होने के कारण खड़ी चुनौतियों के बारे में अपडेट किया जाता रहे|” वेदिका के ठीक होने में उनके विश्वास को व्यक्त करते हुए उन्होने कहा, “उपचार के पहले जब वेदिका अनिवार्य जाँचों से गुजर रही है और आगामी सप्ताह में भारत में यह इंजेक्शन पहुँचने की अपेक्षा है| ऐसे में मिलाप उसके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता है|” इस पहल की सफलता यह उम्मीद का किरण दिखलाती है कि ऐसे दुर्लभ और इतने महंगे उपचार की प्रक्रिया के लिए राशि खड़ी की जा सकती है|

संबंधित पोस्ट

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने विश्व हृदय दिवस पर शुरू की दूरदर्शी अभियान

Aman Samachar

दोस्ती इम्पीरिया के नागरिकों की समस्या का निराकरण नहीं होने पर लांग मार्च – संजय केलकर 

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें विद्यार्थी –  वी एन शिंदे

Aman Samachar

उद्योगपति विनोद मालदे ने कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध करायी औषधि 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब वर्ल्ड बेनिफिट्स कस्टमर एंगेजमेंट प्रोग्राम किया लॉन्च

Aman Samachar

 महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से पुरस्कार स्वीकार करते ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!