Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना लाक डाउन के चलते आठ माह से बंद धार्मिक स्थलों में आज से पूजा व इबादत शुरू

ठाणे [युनिस खान ] आज से राज्य में मंदिर , मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थल खुलने पर करीब 8 माह बाद पूजा व इबादत कर लोगों ने ख़ुशी व्यक्त किया है। मंदिर खुलने पर भक्तों की सेवा के लिए सामाजिक राजनितिक कार्यकर्ता भी मदद करने के लिए आगे आकर मास्क आदि वितरित कर रह थे। आज मनसे ठाणे पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने आज सुबह कोपिनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना किया। भाजपा विधायक संजय केलकर  शाम को कोपिनेश्वर मंदिर में  प्रार्थना किया। भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे व विधायक केलकर के मार्गदर्शन में प्रभाग   क्रमांक 4 की नगर सेविका स्नेह रमेश आन्ब्रे की ओर से लोकेश्वर मंदिर    लोकपुरम ,नीलकंठेश्वर मंदिर टिकुजीनिवाडी ,हनुमान मंदिर वसंत विहार व बौद्ध मंदिर पवार नगर में    मास्क का वितरण किया गया।  इस अवसर पर ठाणे शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश आन्ब्रे ,अविनाश शेट्टी ,राजेश सावंत ,देवाभाई   मोडवाडिया ,अर्जुन मंगा ,राकेश बोहाड़े ,दिनेश रसाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज सोमवार भाईदूज के दिन से राज्य के धार्मिक स्थल करीब 8 माह बाद खुल गए हैं . नियमों का पालन करते हुए आज से धार्मिक स्थलों में पूजा व इबादत शुरू हो गयी है .

संबंधित पोस्ट

28 फरवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने वालों को दंड व ब्याज में मिलेगी सौ फीसदी छूट 

Aman Samachar

मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स मानवता की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में मानसिक स्वास्थ्य का किया समर्थन 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने चार डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

Aman Samachar

दिव्यांगों को जिला परिषद समाज कल्याण विभाग द्वारा दुपहिया वितरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!