Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा की पानी समस्या सुलझाने के लिए 5 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा की पानी की समस्या को सुलझाने के लिए गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड में 5 एमएलडी पानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। अब मुंब्रा में 46 एमएलडी जलापूर्ति होने से नागरिकों को राहत मिलने वाली है।

                   मुंब्रा कौसा की पानी की समस्या को लेकर गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया है।  बैठक में मनपा के अतिरिक्त नगर अभियंता अर्जुन अहिरे ,महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के मुख्य अभियंता सुधाकर वाघ आदि उपस्थित थे। बैठक में मुंब्रा कौसा की पानी की समस्या पर चर्चा हुई जिसमें पानी की समस्या हल करने का निर्देश मंत्री आव्हाड ने संबंधित अधिकारीयों को दिया।  उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पानी की समस्या न होने पाए।  इसके लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। औद्योगिक विकास महामंडल के माध्यम से मुंब्रा विभाग में कल्याण फाटा से होने वाली जलापूर्ति कम होने से पानी बढ़ाने पर चर्चा हुई। वर्तमान में मुंब्रा में 41 से 42 एमएलडी प्रतिदिन जलापूर्ति हो रही है। जलापूर्ति बढाकर 46 एमएलडी प्रतिदिन जलापूर्ति कराने का मंत्री आव्हाड ने निर्देश दिया है। बैठक के दौरान मंत्री आव्हाड फोन पर एमआयडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. अनबलन चर्चा किया जिसमें एमआयडीसी की पाईप से कनेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया।  बैठक में मनपा विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान , मनपा परिवहन समिति सदस्य व मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष शमीम खान ने पानी समस्या  से संबंधित जानकारी दिया। एमआयडीसी ने 5 एमएलडी पानी बढाने का प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन देते पानी का कोटा बहा दिया है।

संबंधित पोस्ट

दसवीं , बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आनलाईन आवेदन की अवधि 27 अक्टोबर तक बढ़ी

Aman Samachar

मिशलिन बना ब्‍यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की एनर्जी लेबलिंग पाने वाला भारत का पहला टायर ब्रांड 

Aman Samachar

10 हजार रूपये रिश्वत लेते मनपा लिपिक गिरफ्तार 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

Aman Samachar

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

भिवंडी की महिला सेक्सवर्करों ने शुरू किया वेस्ट का बेस्ट व्यवसाय , अतिरिक्त जिलाधिकारी के हाथो शुभारम्भ

Aman Samachar
error: Content is protected !!