Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के बाईक एम्बुलेंस के एंटीजन टेस्टिंग व आरोग्य सेवा में उपयोग नहीं करने की जांच की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा ने यातायात समस्या व बड़े वाहन न जाने वाले स्थानों में तत्काल आरोग्य सेवा मुहैया कराने के उदेश्य से मनपा ने 45 लाख खर्चकर 30 बाईक एम्बुलेंस खारीदा है।  छः माह बाद भी बाईक एम्बुलेंस पड़ी धुल खा रही हैं। कुछ बाईक एम्बुलेंस का कार्यालय के निजी कार्यों में उपयोग करने की जानकारी सामने आ रही है।

                   मनसे के स्वप्निल महिन्द्रकर ने बाईक एम्बुलेंस की जांच करने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि 30   जनवरी  2019 को बाईक एम्बुलेंस सेवा के लिए सडकों पर उतारने की घोषणा की गयी थी। शुरू में अधिक एम्बुलेंस का उपयोग न होने के चलते 15 बाईक एम्बुलेंस अग्निशमन दल को देने की बात कही गयी थी। कोरोना काल में बाईक एम्बुलेंस का घर घर जाकर एंटीजन टेस्ट करने के लिए उपयोग करने का निर्देश मनपा आयुक्त ने सितम्बर में दिया था। अनेक प्रभाग के नोडल अधिकारी व आरोग्य अधिकारी को इसकी जानकारी तक नहीं मिली। स्वप्निल ने मनपा आयुक्त से बाईक एम्बुलेंस का नागरिकों की सहायता के लिए उपयोग न कर निजी कार्यों में उपयोग करने की जांच कराने की मांग किया है। स्वप्निल ने कहा है कि एम्बुलेंस का उपयोग कार्यालय की फ़ाइल लाने जे जाने में उपयोग किया जा रहा है। दो माह पूर्व मनपा आयुक्त ने प्रभागों में एंटीजन टेस्टिंग के लिए बाईक एम्बुलेंस का उपयोग करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद बाईक एम्बुलेंस  उपयोग नहीं किया  गया।  स्वप्निल ने बाईक एम्बुलेंस की जांच कराने की मांग किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

आरबीआई के रिपो दरें बढ़ाने का सीधा परिणाम ,बैंक की 10 करोड़ रुपये तक की सावधि जमा पर ब्याज में वृद्धि

Aman Samachar

वर्तकनगर के श्री साईबाबा मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह शुरू , उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 

Aman Samachar

सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन

Aman Samachar

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज की छात्राओ की टीम को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

कर्मयोगी स्वर्गीय श्री रामलोचन प्रसाद सिंग ने सैकड़ों लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar
error: Content is protected !!