Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चार मंजिली इमारत में गैस सिलेंडर रिसाव से विस्फोट , कोई हताहत नहीं 

 ठाणे [ युनिस खान ] आज सुबह साढ़े आठ बजे गैस सिलेंडर विस्फोट से चार मंजिली इमारत में अफरा तफरी मच गयी।  घटना की सूचना मिलते ही बम शोधक व निष्कासन दल के पहुँचने से सनसनी फ़ैल गयी।
                मिली जानकारी के अनुसार राबोडी केविला की चार मंजिली देवदीप सोसायटी में आज सुबह साढे आठ बजे अचानक विस्फोट होने से इमारत में रहने   वाले लोगों में अफरा तफरी मच गयी।  घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन , अग्निशमन दल , पुलिस, बम शोधक व निष्कासन दस्ता , फोरेंसिक दल मौके पर पहुँच बचाव व राहत के पहुँच गया। जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव के चलते विष्फोट होने की जानकारी सामने आई। विष्फोट इतना तीव्र था कि सीलिंग व पार्टीशन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी। पास रखे कंप्यूटर का नुकसान हुआ है। इमारत की पहली मंजिल की खिड़की निकलकर ग्राउंड फ्लोर में जा गिरी। मनपा आपदा नियंत्रण अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि केविला की देवदीप इमारत के रूम नंबर 104 में डेविड सरोसे के घर में विष्फोट हुआ है।  घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।  पुलिस व बम शोधक एवं निष्कासन दल घटना की जाँच कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

कल हमारे एनकाउंटर का पुलिस को आदेश दे सकते हैं मुख्यमंत्री  – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिस वर्ल्ड एशिया का हुआ सत्कार 

Aman Samachar

साउथ सीज़ डिस्टिलरीज ने सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “क्रेज़ी कॉक” लॉन्च किया

Aman Samachar

कर व शुल्क वृद्धि न करते हुए वर्ष 2022- 2023 का 3299 करोड़ रूपये का बजट मनपा की स्थाई समिति में पेश 

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलने के बाद घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या में आयेगी कमी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!