Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोंकण विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 37 हजार 719 मतदाता –  डा महेंद्र कल्याणकर

नवी मुंबई [ इमरान खान ] कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है, कोंकण विभाग के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में कुल 37 हजार 719 मतदाता हैं। कोंकण विभागीय आयुक्त और चुनाव निर्णय अधिकारी डा महेंद्र कल्याणकर ने यह जानकारी दिया है। वे आज कोकण भवन के समिति सभागार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

        भारत निर्वाचन आयोग से 1 नवंबर 2022 की योग्यता तिथि के आधार पर कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नई सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित किया गया था।  इस कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कोंकण विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मसौदा मतदाता सूची 23 नवंबर 2022 को प्रकाशित हुआ था।  इस सूची के अनुसार कोंकण विभाग में कुल 30 हजार 162 मतदाता हैं, जिनमें 16 हजार 82 महिला मतदाता और 14 हजार 80 पुरुष मतदाता हैं।

       30 दिसंबर 2022 को प्रकाशित इस अंतिम सूची के अनुसार कोंकण संभाग में कुल 37 हजार 719 मतदाता हैं, जिनमें 18 हजार 97 महिला मतदाता और 19 हजार 622 पुरुष मतदाता हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा घोषित प्रक्रिया के अनुसार 5 जनवरी 2023 को चुनाव अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 जनवरी को होगी। 16 जनवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी जबकि 30 जनवरी की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 2 फरवरी को मतगणना होगी और 4 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

संबंधित पोस्ट

महिला उनके ऊपर गिरने वाली थी ,जमानत के बाद विधायक आव्हाड का विस्फोटक बयान

Aman Samachar

ग्लोबल अस्पताल में महाविद्यालय से उत्तीर्ण यूनानी डाक्टरों की सेवा लेने का भाजपा ने लगाया आरोप 

Aman Samachar

कोरोना संकट काल में सामाजिक दायित्व निभाने वाले कोरोना योद्धा सच्चे सामाजिक आदर्श हैं – राज्यपाल

Aman Samachar

मलेरिया , डेंगू की रोकथाम के लिए मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मलाल का दमदार फर्स्ट लुक हुआ जारी

Aman Samachar

समाजसेवी हिन्दी प्रेमी एड बी एल शर्मा पंचतत्व में विलीन

Aman Samachar
error: Content is protected !!