Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पद पर ओमकार चव्हाण की नियुक्ति 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य की राजधानी के मुहाने पर बसे ठाणे जिले का महाराष्ट्र की राजनीति में काफी महत्त्व माना जाता रहा है।  ठाणे में भाजपा अपना संगठन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दे रही है। महाराष्ट्र भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पद पर ठाणे के उच्च शिक्षित ओमकार चव्हाण को नियुक्त किया गया है।

             आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ठाणे में संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है। शहर में नए कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में जोड़कर अपना जनाधार बढाने का प्रयास कर रही है। ओमकार चव्हाण को युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त कर युवाओं की समस्या ,नौकरी , स्कूल कालेज न प्रवेश में मदद करने , युवाओं को भाजपा से जोड़ो अभियान आदि के लिए काम करने व संगठन को बढाने की जिम्मेदारी दी गयी है। ओमकार चव्हाण को भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने नियुक्ति पत्र देकर पार्टी संगठन से युवाओं को जोड़ने के लिए अपनी शुभकामना दी है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

ठाणे में विश्वकर्मा योजना का प्रचार-प्रसार करेगी भाजपा उद्योग आघाडी 

Aman Samachar

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar

ठाणे जिला हाउसिंग फेडरेशन की “दाद-फिरयाद” पहल को ज़बरदस्त समर्थन

Aman Samachar

सीआईआई और आईटीसी होटल ने स्विस प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स के लिए EHL ग्रुप के साथ मिलाया हाथ 

Aman Samachar

रेमंड रीयल्टीने ठाणे में सबसे बडे क्लब हाउस का किया लोकार्पण 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तीन दिनों में आरसीसी समेत 19 अनधिकृत निर्माण पर मनपा की तोडू कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!