Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया जान 

ठाणे [ युनिस खान ] लोकल ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने जान बचा लिया।  मुंब्रा  स्टेशन पर लोकन ट्रेन में चढ़ने के समय नाजिया शहजाद शेख [ 45 ] का पैर फिसलने से नीचे गिर गयी। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल मंगेश वाघ ने जान की परवाह किए बिना लपक कर ट्रेन और प्लेट फार्म के बीच जाने से पहले ही खींच लिया जिससे महिला की जान बच गयी। बाद में महिला उसी ट्रेन से अपने गतंव्य स्थान के रवाना हो गई।
           मुंब्रा आरपीएफ के उपनिरीक्षक ए के यादव ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजकर 25 मिनट के आसपास कौसा के किस्मत कालोनी परिसर में रहने वाली नाजिया शहजाद शेख (45) अपनी बेटी के साथ सीएसटी जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी थी। ट्रेन आने पर बेटी तो चढ गई ,लेकिन नाजिया ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिर गयी और उसी दौरान ट्रेन भी चलने लगी। जल्द बाजी में ट्रेन पर चढ़ने समय महिला ने संतुलन खो दिया,और फिसलकर प्लेटफार्म पर गिरने लगी। इस दौरान प्लेटफार्म पर तैनात कांस्टेबल मंगेश वाघ ने सावधानी पूर्वक उसे बचा लिया जिससे अप्रिय घटना टल गयी।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

Aman Samachar

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

20 , 21 जनवरी दो दिवसीय कर्ण बधिर जाँच व मुफ्त श्रवण यंत्र वितरण शिबिर 

Aman Samachar

 डॉ. नेहा शाह ने टॉरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन 2022 के लिये सेहत और तंदुरुस्‍ती के दिए जरूरी सुझाव

Aman Samachar

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!