Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत निसर्ग के पंचतत्व के संरक्षण व संवर्धन करने का जिप ने लिया निर्णय

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य सरकार के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की मेरी वसुंधरा अभियान में ठाणे जिले की 13 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। आज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब दांगडे ने यशवंतराव चव्हाण सभागृह में समीक्षा बैठक कर सरपंच व ग्रामसेवकों से संवाद स्थापित कर पृथ्वी , वायु , जल अग्नि व आकाश इन निसर्ग के पंचतत्वों की गुणवत्तापूर्व संरक्षण व संवर्धन करने का निर्णय लिया है। चयनित गांवों का लोगों के सहभाग अभियान का प्रभावी क्रियांवय करने की बात उन्होंने कहा है।

                      बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. रुपाली सातपुते मार्गदर्शन किया। अभियान का प्रभावी तरीके से  क्रियान्वयन करने के लिए कल्याण डोंबिवली मनपा के उपायुक्त व पर्यावरण तग्य रामदस कोकरे के मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया गया। गत अनेक वर्षों से घन कचरा प्रबंधन के लिए किये जाने वाले नए कार्य करने की जानकारी दी गयी। कचरा उत्पन्न होने के साधन कैसे हो सकते हैं उसके लिए कैसे  नियोजन करना चाहिए जैसे अनेक विषयों पर मार्गदर्शन किया गया। कोकरे ने कहा कि हमने कचरा करना सीखा है लेकिन उसका प्रबंधन   करना नहीं सीखा। उसका प्रबंधन सीख लिया  तो कचरे की समस्या हल हो जायेगी। मेरी वसुंधरा   अभियान को सफल करने के लिए काम करने के तरीकों की जानकारी कोकरे ने दिया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत पवार ने अभियान  विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया। अभियान के तहत धरती पर   वनीकरण ,वन संवर्धन , घन कचरा प्रबंधन ,गंदा पानी ,जमीन का धुपीकरण रोकने , आदि काम किये जाने वाले हैं।  वायु तत्वों के लिए प्रदुषण कम करने ,हवा की गुणवत्ता सुधारने , जल तत्व से संबंधित कार्य में नदी संवर्धन , सागर जैवविविधता , जल स्रोतों के संवर्धन व संरक्षण , सागरी किनारे की स्वच्छता करने , अग्नि तत्व  से संबंधित उर्जा का परिणामकारक उपयोग करने ,उर्जा बचत ,अप व्यय टालने ,अपारंपरिक उर्जा निर्माण के लिए नए उपक्रम शुरू करने , आकाश तत्व संबंधी हरित नियम का पालन करने  पर्यावरण सुधारने व संरक्षण के लिए जनजागरण करने पर बल दिया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

पेयजल की समस्या से परेशान नागरिकों ने कांबे ग्राम पंचायत कार्यालय का किया घेराव

Aman Samachar

एसटी वर्कर्स कांग्रेस ठाणे विभाग के अध्यक्ष बने सचिन शिंदे

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

Aman Samachar

फ़नस्कूल ने भारत में गोलियथ गेम ‘’सीक्वेंस’ के निर्माण और उसके बाजार हेतु प्राप्त किए विशेष अधिकार

Aman Samachar

समता फाउंडेशन और रोटरी ने वितरित किया वॉटर व्हील व साइकिल

Aman Samachar

मनसुख हिरेन संदिग्ध हत्या मामले की जांच अब एनआयए करेगी , अदालत ने दिया आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!