Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संपत्ति कर व पानी की बिल वसूली का लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारीयों पर गिर सकती है मनपा की गाज

ठाणे [ युनिस खान ] निर्धारित लक्ष्य के अनुसार संपत्ति कर व पानी बिल वसूली न होने पर संबंधित अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत देते हुए मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने नयी संपत्ति का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है। उन्होंने नयी संपत्ति की खोजकर उसकी कर वसूली से मनपा की आय बढ़ाने का निर्णय है। मनपा ने संपत्ति कर व पानी बिल वसूली करने के लिए वसूली मुहीम शुरू की है।

                 आज मनपा आयुक्त डा. शर्मा नगरी संशोधन केंद्र में विभाग प्रमुखों की बैठक का संपत्ति कर वसूली की समीक्षा किया। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े उपस्थित थे। मनपा की ओर वर्ष 2020 – 2021 का संपत्ति  कर व पानी बिल के साथ पिछला बकाया वसूली के लिए   मुहीम चलाई जा रही है। 100 फीसदी वसूली करने के लिए प्रभाग समिति स्तर पर दैनिक लक्ष्य दिया गया है। जिसके अनुसार संपत्ति कर व पानी बिल न करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का संकेत मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिया है। उन्होंने प्रभाग समिति स्तर   पर कर व बकाया वसूली का दैनिक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। मनपा क्षेत्र की नयी संपत्ति की खोजकर  उसका कर वसूल करने का आदेश प्रभाग समिति के सभी   सहायक आयुक्तों को दिया है। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नयी संपत्तियों  कर लगाकर वसूली कर मनपा की आय बढाने का निर्णय लिया है। जो बकायेदार पानी  ल नहीं भरते उनके नल कनेक्शन खंडित करने जलापूर्ति बंद करने का आदेश संबंधित अधिकारीयों को दिया है।

संबंधित पोस्ट

सिड्को की तर्ज पर जेएनपीटी प्रकल्पग्रस्तों को न्याय व नवी मुंबई के निवासियों को सेवा शुल्क में छूट –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

विद्यार्थियों को बिगाड़ने वाला नहीं बल्कि बनाने वाला गुरुजी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

मुलुंड उत्कल संस्था का वार्षिक उत्सव संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!