Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस सेवादल के शिबिर में शामिल होकर लोगों ने किया रक्तदान 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण काल में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए कांग्रेस सेवा दल की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया।  शिबिर में अनेक लोगों ने रक्तदान किया है।  कांग्रेस सेवादल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शेखर पाटील ने रक्तदान करने वालों का आभार व्यक्त किया है।

                   ठाणे शहर जिला कांग्रेस मध्यवर्ती कार्यालय में कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा दल की ओर से रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया।  इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष पाटील , कांग्रेस महासचिव सचिन शिंदे , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तोमर , माधुरी शिंदे ,प्रसाद पाटील , सेवादल कार्याध्यक्ष ऋषिकेश तायडे ,रेखा मिरजकर ,स्वप्निल कोली ,श्वेता पवार के आलावा सिविल अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी व स्टाफ उपस्थित थे।  कांग्रेस महासचिव शिंदे ने कहा कि रक्तदान महादान है जो लोग रक्तदान करते हैं उनके रक्त से किसी न किसी की जान बचाने में मदद मिलती है। हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान जरुर करना चाहिए जिससे लोगों की जान बचाया जा सके।  कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता न सिर्फ एकजुट हुए हैं बल्कि जनहित के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  जिससे ठाणे शहर कांग्रेस के प्रति एक बार फिर से जनता का समर्थन मिलता दिखाई देने लगा है। शिंदे  कहा कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण के सक्रीय योगदान से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बन रहा है। पार्टी संगठन व जनहित के कार्यों व समस्याओं को हल करने के लिए वे हरसंभव सहयोग के  लिए हर समय तैयार हैं।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रईस जूनियर कालेज में आयोजित हुई साइंस क्विज़ 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने घरेलू त्योहारी बिक्री में 18% की वृद्धि दर्ज की 

Aman Samachar

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने मनपा मुख्यालय पर निकाला ऑक्सीजन मार्च 

Aman Samachar

कोरोना जेएन-वन वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क रहे – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने तत्कालीन शिक्षकों का किया सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!