Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

चोरी के 6 मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार , साढ़े सात लाख रूपये का माल बरामद 

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी पुलिस परिमंडल क्षेत्र में चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के आदेश के बाद शांति नगर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध अभियान शुरू किया। चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चैन स्नैचिंग सहित विभिन्न 6 चोरी के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 लाख 77 हजार 321 रुपये कीमत का माल बरामद कर लिया है।
              मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत व पुलिस निरीक्षक किरण कुमार कबाड़ी के मार्गदर्शन में पुलिस जांच टीम के पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटील व उनके साथी पुलिस दल के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शेलके, पुलिस नाईक किरण जाधव, प्रसाद काकड़, श्रीकांत पाटिल, अमोल इंगले और रविंद्र पाटील की टीम ने मुखबिर द्वारा मिली गुप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई की है।  इसमें माधव नगर निवासी  मोहम्मद शाहरुख अमजद शेख और धामनकर नाका निवासी वसीम मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार करके शांतिनगर क्षेत्र की 2 चेन छिनैती सहित नारपोली क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर करीब 1 लाख  रुपए के चोरी का माल बरामद कर लिया है। इसी तरह  पुलिस टीम ने जांच से मिली जानकारी के आधार पर मुंबई के साकीनाका निवासी अब्दुल मोहिद खान ,अहमद हुसैन खान, मोहम्मद हबीब हनीफ खान और हाफिजुर रहमान खान नामक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए 37 हजार के सामान सहित चोरी में प्रयोग किए गए 4 लाख 37 हजार रुपये का एक  टेंपो जप्त कर लिया है। इसी तरह पुलिस ने गैबी नगर निवासी अब्दुल मोहम्मद जुबेर अंसारी और मोहम्मद जाकिर बिलाल अहमद अंसारी नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 2 मामलों का पर्दाफाश करते हुए इनके पास से 1 लाख 80 हजार 321 रुपये का माल बरामद किया है।

संबंधित पोस्ट

अमृता विश्व विद्यापीठम की ओर से छात्राओं के लिए ऑल इंडिया कोडिंग प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान 

Aman Samachar

10 हजार रूपये रिश्वत लेते मनपा लिपिक गिरफ्तार 

Aman Samachar

चोरी की मोटरसाइकिल विक्री करने आये दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

73 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा जिला परिषद का नया मुख्यालय – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar

जनता दरबार के पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक ने किया ठाणे का दौरा 

Aman Samachar

एबिक्सकैश ने एस. रवि की अपने निदेशक मंडल में नियुक्ति की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!