Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना वैक्सीन आते ही टीकाकरण मुहीम शुरू करने के लिए जिला प्रशासन सुसज्ज – जिलाधिकारी

ठाणे [ इमरान खान ] जिले में कोरोना के टीकाकरण के लिए प्रशासन पूरी तरह सज्ज है।  वैक्सीन उपलब्ध होते ही पहले चरण की टीकाकरण मुहीम तत्काल शुरू की जायेगी। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दी है।

                      जिलाधिकारी कार्यालय समिति सभागृह में हुई समीक्षा बैठक में जिला शल्य चिकित्सक डा. कैलाश पवार , जिला आरोग्य अधिकारी डा. मनीष रेंघे , डा. विनायक जलगावकर , जिले के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी नार्वेकर कोरोना टीकाकरण टास्क फ़ोर्स  समिति की समीक्षा बैठक में बताया कि जिले में 850 टीकाकरण केंद्र बनाये जा रहे हैं प्रत्येक केंद्र पर 100 टीका लगाया जायेगा। एक दिन में कुल 8500 लोगों को टीका   लगाया जायेगा। कोरोना टीकाकारण का युद्ध स्तर नियोजन की तैयारी है। वैक्सीन आते ही योग्य तापमान में वैक्सीन रखकर लाभार्थियों तक पहुँचाया जायेगा।वैक्सीन के लिए 199 कोल्ड बाक्स की व्यवस्था है। वहीँ 26530 आईस पैक उपलब्ध है। जिले में 4814 वैक्सीन कैरियर , 846  वैक्सीनेटर , 340 पर्यवेक्षक की मदद  ली जा रही है। जिले में टीकाकरण के लिए 66 हजार 447 लोगों का पंजीकरण किया गया है।

संबंधित पोस्ट

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुंबई की केन्या यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Aman Samachar

30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए यूनियन बैंक का वित्तीय परिणाम घोषित

Aman Samachar

शिवसुब्रमणियन रामन ने  सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

Aman Samachar

मध्य प्रदेश में एसटी बस दुर्घटना, मृतक यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

यश ऊर्फ रॉकी के एंथेम ‘तूफान’ से ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ का काउंटडाउन शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!