Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरी पुराना कपडा बाजार समेत फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

ठाणे [ युनिस खान ] कोपरी के पुराना कपडा बाजार में मनपा अतिक्रमण विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई कर 2 ट्रक कपड़ा जब्त कर लिया है।  मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश पर अतिक्रमण विभाग ने उक्त कार्रवाई किया है।

                ठाणे रेलवे स्टेशन पूर्व कोपरी में अनधिकृत तरीके से पुराने कपड़ों बाजार लगती है। बाजार में पुराने कपड़ों के विक्रेता व खरीदारों की भीड़ लगती है। कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग व नियमों के अधीन ही दूकान खोलने की अनुमति मिली है। पुराना कपडा बाजार में लोगों की अधिक भीड़ होने से रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों  समस्या को देखते हुए मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने सड़क किनारे लगने वाली पुराने कपड़ों की बाजार के खिला अतिक्रमण विभाग ने कार्रवाई किया है। कोपरी के सब्जी मार्केट , कपडा मार्केट , अनधिकृत फेरीवाले , दिकान में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने जैसी अनेक शिकायतों का मुद्दा महासभा में उठा था। मनपा अतिक्रमण दस्ते ने कोपरी पूर्व में कार्रवाई कर दो ट्रक कपडा जब्त कर लिया। इसी तरह नौपाडा ,कोपरी ,गाँवदेवी मार्केट ,गोखले रोड ,स्टेशन रोड ,सैटिस , जांभली नाका , राममारुती रोड इलाके में अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई   किया है। कोपरी कालोनी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए मनपा ने कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में परिमंडल उपायुक्त संदीप मालवी ,अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले  मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त प्रणाली घोंगे ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई किया है।

संबंधित पोस्ट

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा नीति पर पीएनबी के एमडी और सीईओ मल्लिकार्जुन राव का बयान

Aman Samachar

खेल व परीक्षा के लिए जीतना अधिक अभ्यास उतनी अधिक संभावना – संजय केलकर 

Aman Samachar

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण के साथ ‘ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर’ को हरी झंडी दिखाई

Aman Samachar

कोरोना से मरने वालों की जांच के लिए मनपा ने गठित की डेथ आडिट समिति 

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar
error: Content is protected !!