Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए उचित समय पर उचित निर्णय लिया जायगा – बालासाहेब थोरात 

ठाणे [ यूनिस खान ]  भाजपा को सत्ता से बहार रखने के लिए योग्य समय पर योग्य निर्णय लिया जायेगा। महाविकास अघाड़ी में हमें अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाने  के लिए कार्य करना पड़ेगा।  इस आशय का उद्गार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने व्यक्त किया है।

                   राजस्व मंत्री थोरात वरिष्ठ पत्रकार मधुकर भावे की मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने आज ठाणे आये थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण का आज जन्मदिन होने के चलते उन्हें बधाई देने वे कांग्रेस के मध्यवर्ती कार्यालय में भेट दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालते हुए मंत्री व अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। युवाओं व नए कार्यकर्ताओं को अवसर देने का मैं पक्षधर हूँ। राज्य सरकार में रहते अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए कार्य करना है जिसके चलते रजो निर्णय होते है वह सबके ुपरबंधली अनिवार्य होते हैं। औरंगाबाद जिले के नामकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा की भाजपा को सत्ता से बहार रखने के लिए उचित समय पर उचित निर्णय लिया जायेगा।  राजस्व मंत्री थोरात ने कहा कि महाराजा के प्रति हमें आदर है इस मुद्दे पर हमारी स्पष्ट भूमिका है। कोई भी गलत परिणाम गलत तरीके से न हो ऐसी अपेक्षा है। इस मुद्दे पर हमने अपनी भूमिका पहले ही स्पष्ट कर दिया है बार बार एक ही मुद्दे पर बोलने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर प्रदेश कंग्रेस के महासचिव व पूर्व विधायक मोहन जोशी , मनोज शिंदे , शहर कांग्रेस के महासचिव सचिन शिंदे ,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेश जाधव आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

डालमिया भारत लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष व तिमाही के लिए समेकित वित्तीय परिणामों का किया एलान

Aman Samachar

एक स्थिर और समावेशी वित्तीय परिदृश्य को बढ़ावा देने वाल बजट -गिरिराजन मुरुगन

Aman Samachar

मुलुंड उत्कल संस्था का वार्षिक उत्सव संपन्न

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल का मुलुंड में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क की भेंट

Aman Samachar

हीरो राजन कुमार कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!