Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए पालकमंत्री की उपस्थिति में ड्राय रन मुहिम का शुभारम्भ

ठाणे [ यूनिस खान ] केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार जिले की छह महानगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण के लिए ड्राय रण मुहीम आज शुरू की गयी। इस मुहीम का शुभारम्भ नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में जिला शासकीय अस्पताल में किया गया है। टीकाकरण मुहीम के लिए जिले में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। शासन का आदेश मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।                    जिला शासकीय अस्पताल में आयोजित ड्राय रन कार्यक्रम में जिला परिषद् की अध्यक्ष सुषमा लोने ,जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपाली सातपुते ,आरोग्य उप संचालक डा. गौरी राठोड , जिला शल्य चिकित्सक डा. कैलाश पवार ,जिला आरोग्य अधिकारी डा. मनीष  रेघे ,माता बल संगोपन अधिकारी डा. अंजलि चौधरी आदि उपस्थित थे। प्रत्यक्ष टीकाकरण शुरू करने के पहले चुनौती व मार्गदर्शक सूचना तैयार करने ,टीकाकरण मुहीम के सभी स्तर के अधिकारी , कर्मचारी का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अभ्यास किया गया। ठाणे जिले में टीकाकरण का अभयस 12 केंद्रों पर किया गया है। इसमें जिला शासकीय अस्पताल ठाणे , उप जिला अस्पताल शहापुर ,प्राथमिक आरोग्य केंद्र दिवा अंजुर के साथ ठाणे मनपा , भिवंडी निजामपुर मनपा क्षेत्र में दो केन्द्रो , कल्याण डोंबिवली।  नवी मुंबई ,उल्हास नगर , मीरा भाईन्दर मनपा मनपा में एक एक केंद्र पर  अभ्यास किया गया। दिवा अंजूर प्राथमिक आरोग्य केंद्र के कार्यक्रम में जिला परिषद् के आरोग्य व निर्माण विभाग के सभापति कुंदन पाटील उपस्थित थे। आज टीकाकरण के पहले आवश्यक तैयारी का अभ्यास किया गया जिससे टीका उपलब्ध होने पर टीकाकरण मुहीम शुरू करने में समस्या उत्पन्न न हो और आसानी से मुहीम को चलाया जाए। प्रत्येक केंद्र पर अभयस के दौरान 25 आरोग्य कर्मचारी की लाभार्थी के रूप में चयन किया गया था। इन लाभार्थियों को प्रत्यक्ष कोई दवा व इंजेक्शन न देते हुए बाकी साड़ी प्रक्रिया की जांच की गयी है।

संबंधित पोस्ट

ऑनलाइन गणेश विसर्जन टाइम्स एमएलएटी बुकिंग सुविधा का लाभ उठाने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

वाशी बस टर्मिनस का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का आयुक्त ने दिया निर्देश

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

व्रजेश्वरी देवी के दर्शन यात्रा के लिए जय परशुराम सेना ने महिलाओं को किया आमंत्रित

Aman Samachar

भारत को टेढ़ी नजर से देखने वाले दस पाकिस्तान धूल में मिल जाएंगे – मरजिया पठान

Aman Samachar

गरीबों व मजदूरों को भाजपा ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री  

Aman Samachar
error: Content is protected !!