Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिल्ली की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर ठाणे में अपना दवाखाना का महापौर ने किया उद्घाटन 

ठाणे [ युनिस खान ] आम नागरिकों को मुफ्त प्राथमिक उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा दिल्ली की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर वन्दनीय बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना शुरू किया है। घोडबंदर रोड के आजाद नगर व मानपाडा में अपना दवाखाना का महापौर नरेश म्हस्के के हाथो उद्घाटन किया गया।

                     ठाणे शहर के आम नागरिकों को मुफ्त प्राथमिक उपचार सेवा मुहैया   कराने के लिए मनपा की ओर से अपना दवाखाना शुरू किया गया है। मनपा की ओर से पहले ही दिल्ली की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर शहर में अपना दवाखाना शुरू किया गया जो बंद हो गया था।  महापौर म्हस्के ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा से चर्चा कर प्रलान्वित योजना को आगे बढाने का प्रशासन को आदेश दिया। जिसके बाद ठाणे मनपा व वन रूपी क्लिनिक के संयुक्त तत्वाधान में शहर में 14 स्थानों में वन्दनीय बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना शुरू किया है। महापौर म्हस्के ने बताया कि  इन दवाखानों में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज अपनी जांच कराके मुफ्त दवा उपचार का लाभ ले रहे हैं। आजाद नगर की रायगढ़ चाल और मानपाडा के सर्वोदय स्कूल के बगल अपना दवाखाना शुरू किया गया जिसका उद्घाटन महापौर म्हस्के के हाथो किया गया। आम मरीजों को ठाणे ,मुंबई के अस्पतालों में दवा उपचार  आने  जाने में लगने वाले पैसे व समय की बचत हो रही है। प्राथमिक उपचार के अलावा यदि किसी जांच की जरुरत हुई तो अपना दवाखाना के डाक्टर्स आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन करते हैं। ठाणे में लोकमान्य नगर , सावरकर नगर , रामनगर ,कलवा , दिवा आदि विविध स्थानों में अपना दवाखाना शुरू किया गया है। प्रलान्वित अपना दवाखाना शुरू कराने के लिए मनपा आयुक्त डा शर्मा का महापौर म्हस्के ने आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना का ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार के साथ अन्य तीन पुरस्कार जिप के नाम 

Aman Samachar

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एफएडीए ने की मुलाकात 

Aman Samachar

कोरोना में पति को खोने वाली विधवा महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश 

Aman Samachar

मनपा ने बेलापुर क्षेत्र की दो निर्माणाधीन इमारतों पर चलाया बुलडोजर 

Aman Samachar

घोड़बंदर रोड पर सिग्नल के पास पायलट आधार पर रैम्बलर लेन का उपयोग किया जाएगा

Aman Samachar

एसजेवीएन शिमला में एक वर्किंग हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल की रखी आधारशिला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!