Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नैसर्गिक आपदा से बचाव के लिए पुलिस व मनपा का जागरूकता अभियान

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारी बरसात के समय पहाड़ी के ढलान पर बसे लोगों पर नैसर्गिक आपदा का खतरा हो जाता है. बरसात में होने वाली नैसर्गिक आपदा से लोगों का जानमाल व आर्थिक नुकसान हो सकता है.मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने नागरिकों के जीवन सुरक्षा मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सतर्कतावश शांतिनगर व अजमेर नगर स्थित पहाड़ी के किनारे अथवा ढलान पर बनें झोपड़े व मकानो के मालिकों को अपना मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मनपा प्रशासन के आदेश पर  प्रभाग समिति क्रमांक 1 व 2 की सीमा में स्थित न्यू आझाद नगर,हलीम नगर आदि क्षेत्रों में भिवंडी पालिका के आपत्ति व्यवस्थापन विभाग प्रमुख फैसल तातली के नेतृत्व में दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. जागरूकता अभियान में आपत्ति व्यवस्थापन विभाग प्रमुख फैसल तातली ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर ज्यादा बरसात होती है तो लोग अपने मकानों में न रहें.घर को खाली कर मनपा द्वारा निर्धारित शालाओं में चले जाएं.  मनपा प्रशासन द्वारा नागरिकों के रहने की व्यवस्था सहित खानपान की व्यवस्था को अंजाम दिया जाएगा. नागरिक भारी बरसात में होने वाले दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मनपा प्रशासन का सहयोग करें. नागरिकों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने पर मनपा प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी.

विदित हो कि शांतिनगर, अजमेर नगर क्षेत्र स्थित हजारों की संख्या में गरीब मजदूर झोपड़ी बनाकर पहाड़ी पर रह रहे हैं. भारी बरसात होने पर कई बार पहाड़ी खिसकने से झोपड़िया नीचे गिर जाती हैं जिससे सामान सहित जानमाल का भी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है. मनपा प्रशासन ने भारी बरसात की आशंका को देखते हुए पहाड़ियों पर बनी झोपड़ियों को बंद करने का आदेश दिया है और लोगों से भारी बरसात होने पर घरों को खाली कर दिए जाने की अपील की गई है.

संबंधित पोस्ट

एबीएफआरएल के जयपोर ने अनोखे 24 कैरेट सोने के संपूर्ण पैठानी से प्रेरित होमवेयर कलेक्शन किया लॉन्च 

Aman Samachar

विकास की नयी राह पर अग्रसर भिवंडी – विधायक रईस शेख

Aman Samachar

लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता की धमाकेदार शुरुआत

Aman Samachar

महुआ फूलों से बने पौष्टिक लड्डू, बिस्कुट स्कूल के पोषण आहार में शामिल  करें –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार – सांसद अरविंद सावंत 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में स्टाफ की उपस्थिति में हुआ वार्षिक राजभाषा समारोह एवं हास्‍य कवि सम्‍मेलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!