Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डायघर की एक गैरेज में आग लगने से 17 दोपहिया वाहन जलकर ख़ाक 

ठाणे [ युनिस खान ] डायघर की एक गैरेज में आग लगने से 17 दोपहिया वाहन जलकर ख़ाक हो गए हैं। शील फाटा से उत्तरशिव दहिसर मोरी के दौरान गैरेज व भंगार के गोदाम में आग लगने की घटनाएं आये दिन सामने आ रही हैं।
                 मिली जानकारी के अनुसार कल्याण फाटा मार्ग स्थित डायघर थाने के सामने स्थित इम्तियाज शेख के पप्पू आटो गैरेज में पिछली रात करीब 3 बजे के करीब अचानक आग लग गई। धीरे धीरे उग्र रूप धारण करते हुए पूरी गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना की सूचना मिलते ही डायघर पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन दल के कर्मचारी कुछ देर में दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच कर आग पर आग बुझाने में जुट गए।  लेकिन तब दुकान में रखे हुए सामान और सामने रखी हुई करीब 17 बाइक आग की चपेट में आ चुकी थी। आधे घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

संबंधित पोस्ट

गिरगांव आमची मुंबई को जेनेरिक आधार का एक्सक्लूसिव रिटेल फ्रैंचाइज़ स्टोर मिला 

Aman Samachar

ठाणे में सुप्रियताई सुले ने 108 महिलाओं के साथ तुलजा भवानी की महाआरती की

Aman Samachar

शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ मनपा का कार्रवाई का अभियान जारी रखने की चेतवानी 

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया आयोजित करेगी राष्ट्रव्यापी समर कैंप 

Aman Samachar

दो देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

समाजसेवी डॉ .बाबुलाल सिंह का क़ानून मंत्री के हाथो सत्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!