Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना टीकाकरण केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर ने किया स्वागत

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना टीकाकरण के कोपरी आरोग्य केंद्र आये वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर नरेश म्हस्के ने स्वागत किया है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह बढ़ाते हुए अफवाहों पर विश्वास न कर टीका लेने का आवाहन किया है।

शहर में कोरोना टीकाकरण के दुसरे चरण की शुरुआत हो गयी है। मनपा क्षेत्र के 15 स्थानों में टीकाकरण केंद्र शुरू है। आज मनपा के कोपरी आरोग्य केंद्र में टीका लगवाने आये वरिष्ठ नागरिकों का महापौर म्हस्के ने गुलाब का फूल देकर उत्साह बढाया। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित है।  अफवाहों पर विश्वास न कर लोग टीका लगवाने के लिए आगे आयें। इस मौके पर नगर सेवक भरत चव्हाण ,नगर सेविका मालती पाटील , नम्रता पमनानी ,मनपा के वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डा. राजू मुरुड़कर , कोपरी आरोग्य केंद्र के डा संजय पिंगुलकर आदि उपस्थित थे। कोपरी आरोग्य केंद्र में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर स्वागत किया। सुबह से आरोग्य केंद्र पर लोगों की भीड़ जमा थी। एप्प के माध्यम से पंजीकरण करते व टीकाकरण केंद्र पर नाम पंजीकरण करते समय सर्वर डाउन हो रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही महापौर म्हस्के ने तत्काल आवश्यक उपाय योजना करने का आदेश मनपा प्रशासन की दिया। वरिष्ठ नागरिकों की समस्या सुनने के बाद महापौर म्हस्के ने कहा कि भले ही आपने टीका लगवा लिया है लेकिन इसके आगे स्थाई रूप से मास्क व सेनेटायजर का उपयोग करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने का आवाहन किया। इस अवसर पर महापौर म्हस्के वरिष्ठ नागरिकों को मास्क व सेनेटायजर का वितरण किया। उन्होंने आरोग्य केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों के बैठने व पीनी के पानी की सुविधा कराने का निर्देश दिया। वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देख महापौर म्हस्के ने संतोष व्यक्त करते हुए पूर्व नगर सेविका व सामाजिक कार्यकर्ता वीणा भाटिया के टीका लगवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को ₹ 2054 करोड़ का रिकॉर्ड लाभांश दिया

Aman Samachar

मनपा के सभी कर संग्रह केंद्र छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे

Aman Samachar

भिवंडी रज़ा अकादमी की ओर से प्रतीकात्मक जुलुस निकाल कर मनाया ईद ए मीलादुन्नबी का त्यौहार

Aman Samachar

पादचारी पुल निर्माण पर करोड़ों खर्च करने के मुद्दे पर भाजपा – शिवसेना आमने सामने 

Aman Samachar

शहर की सफाई, पार्क की मरम्मत व सड़कों पर पड़े रैबिट व कचरे को तत्काल हटाने के आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

नव वर्ष पर पर्यवरण संवर्धन , संरक्षण के लिए वृक्षारोपण व स्वच्छता का दिया सन्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!