Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पीएनबी ने कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने कुन्नूर, तमिलनाडू में हुए हेलीकाप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सैन्यकर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। बैंक ने पूरी सक्रियता के साथ तेजी दिखाते हुए पैरा कमांडो लांस नायक श्री विवेक कुमार और पैरा कमांडो लांस नायक श्री बी साई तेजा के परिजनों को उनके एक करोड़ प्रत्येक के बीमा दावे का निपटान किया है।

           हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर जयसिंहपुर से आने वाले पैरा कमांडों लांस नायक श्री विवेक कुमार ने अपनी सैन्य सेवाओं की शुरुआत दिसंबर 2012 में की थी। वह वन पैरा स्पेशल फोर्स के हिस्से थे और जम्मू एवं कश्मीर के दोनों दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर में अपनी सेवाएं दीं। पैरा कमांडों लांस नायक बी साई तेजा ने एक सैनिक के तौर पर आर्मी सर्विसेज कार्प्स में जून 2013 में अपनी सेवा की शुरुआत की और बाद में उन्हें मई 2019 में मरुन बैरेट व बलिदान पदक दिया गया।

          पीएनबी वरिष्ठ प्रबंधन और बैंक कर्मियों ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल श्री विपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सभी 11 महान योद्धाओं की हेलीकाप्टर हादसे में शहादत पर शोक जताया। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुतात्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

        हृद्य से शोक जताते हुए पीनबी के सीजीएम श्री सुनील सोनी और पीएनबी शिमला के जोनल मैनेजर श्री प्रमोद कुमार दुबे ने व्यक्तिगत रुप से जाकर कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के गांव अपर थेरु, पोस्ट आफिस कोसरी, तहसील जयसिंहपुर जाकर लांस नायक श्री विवेक कुमार के परिजनों से मुलाकात की। प्रबंधन ने दावे के निपटारे संबंधित चेक शहीद लांस नायक श्री विवेक कुमार की पत्नी श्रीमती प्रियंका रानी को सौंपा।

         इसी समय हैदराबाद में पीएनबी के जोनल मैनेजर श्री संजीवन निखार, विजयवाड़ा में पीएनबी सर्किल हेड श्री एयूबी रेड्डी और चित्तूर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री विजय शंकर रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के ईगुवारेगडापल्ली में लांस नायक श्री बी साई तेजा के परिजनों को दावे के निपटान संबंधी चेक सौंपा। शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए इन दोनों  दावों का निपटारों शीघ्रातिशीघ्र किया गया।

           शहीद हुए 11 लोगों में से दो पीएनबी रक्षक सेलरी योजना के तहत आच्छादित थे जिनके दावों का निपटारा तेजी के साथ करते हुए उनके नामितों को पीएनबी अधिकारियों ने व्यक्तिगत रुप से जाकर चेक सौंपा। पीएनबी रक्षक सेलरी खाता सभी सैन्य व अर्ध सैन्य बलों के कर्मियों को वैयक्तिक दुर्घटना बीमा के तहत 60 लाख रुपये तक व वायु दुर्घटना के लिए एक करोड़ रुपये सहित सभी लाभों के पैकेज का कवर प्रदान करता है।

           पीएनबी सैन्य कर्मियों, पुलिस व अर्धनसैन्य बलों के कर्मियों प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते विभिन्न सीएसआर पहलकदमियों से हर संभव मदद करने का काम कर रहा है। बैंक ने पूर्व में बहादुर शहीदों, पूर्व सैन्यकर्मियों के आश्रितों व परिजनों की मदद के लिए काफी योगदान किया है।

संबंधित पोस्ट

ऐरोली के यश पैराडाइज कोविड सेंटर का नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया की हाउ इंडिया बारोज 2022 ईएमआई कार्ड बना है ग्राहकों को लोकप्रिय विकल्प

Aman Samachar

  अनधिकृत रेती माफिया पर तहसीलदार की कारवाई , 30 लाख का बार्ज जप्त

Aman Samachar

महाराष्ट्र सरकार के 18 नवनियुक्त मंत्रियों को राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने कुल 5 लाख कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

प्रापर्टी प्रदर्शनी 2022 ठाणे में 11 से 14 मार्च तक , एक छत  के नीचे घर व वित्तीय सेवा उपलब्ध

Aman Samachar
error: Content is protected !!