Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिव्यांग लोगों के लिए मीरा भाईंदर मनपा ने निः शुल्क ई ऑटो रिक्शा देने की शुरू की योजना

ठाणे [ युनिस खान ] मिरा भाईंदर मनपा दिव्यांग लोगों को मुफ्त ई ऑटो रिक्शा देने की योजना बनायीं है। मनपा दिव्यांग लोगों को रोजगार मुहैया करने व दिव्यांग परिवारों के जीवन यापन के लिए सहयोग करने की महत्वकांक्षी योजना शुरू किया है। योजना का लाभ उठाने के लिए स्थानीय नगर सेवकों से संपर्क करने का आवाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर सेवक मनोज रामनारायण दुबे ने आवाहन किया है। मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को मनपा ई आटोरिक्शा मुफ्त में उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। मनपा के समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग लोगों को ई ऑटो रिक्शा मुहैया कराया जा रहा है।  इसके लिए मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र में पांच से रहने का प्रमाण , 18 से 55 वर्ष आयु प्रमाण , आधार कार्ड ,पैन कार्ड , 40 से 70 फीसदी दिव्यांग होने का प्रमाणपत्र , ढाई लाख रूपये से कम वार्षिक आय प्रमाणपत्र , सौ रूपये के स्टैम्प पेपर पर प्रतिज्ञा पत्र आदि कागजाद के साथ आवेदन करना है।  भाजपा नगर सेवक दुबे ने बताया है कि आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2021 है। सभी पात्र दिव्यांग लोगों से उन्होंने आवाहन किया है कि वे अपने प्रभाग के नगरसेवक, नगरसेविका से संपर्क कर जल्द से जल्द  निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन फ़ार्म जमा करके के योजना का लाभ लें।

संबंधित पोस्ट

सिडबी ने विजयभूमि यूनिवर्सिटी के साथ स्किल टू एंटरप्राइज मॉड्यूल [STEM] के लिए भागीदारी की

Aman Samachar

पानी की टंकी को साफ करने उतरे दो मजदूरों की मृत्यु , अन्य दो अस्पताल में भर्ती

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का किया आयोजन

Aman Samachar

सांसद में अपमान जनक टिप्पणी को लेकर मुंब्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया निषेध 

Aman Samachar

रोटरी इंटरनेशनल की ओर से लेह में कृत्रिम उपकरणों का किया गया वितरण

Aman Samachar

फिल्म अभिनेत्री मीरा चौपडा के खिलाफ कानूनी सलाह के बाद कार्रवाई संभव –  आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!