Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड वैक्सीन की समस्या को लेकर विधायक केलकर ने मनपा आयुक्त से की मुलाक़ात 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की दूसरी लाट आने से महाराष्ट्र में कोरोना बढ़ने से ठाणे जिला राज्य में तीसरे क्रमांक पर आ गया है।  कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कोविड टीकाकरण रुकने की आशंका को लेकर भाजपा विधायक संजय केलकर ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर टीकाकरण की समस्या पर चिंता व्यक्त किया है।                           विधायक केलकर ने कहा है कि सीरम इंस्टीटयूट की कोविशिल्ड वैक्सीन की आपूर्ति बंद होने से उसका पहला डोज लेने वाले लोगों के लिए समस्या होने की आशंका उत्पन्न हो रही है।  भले ही कोविशिल्ड के बदले कोवैक्सिन की आपूर्ति होने वाली है। उन्होंने मनपा मनपा आयुक्त डा शर्मा से चर्चा कर शासन से ठाणे के लिए प्रयाप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति कराने की मांग किया है।  केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार शहर के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक , फ्रंट लाईन वर्कर्स , 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विविध व्याधिग्रस्त मरीजों को टीका लगाने की व्यापक स्तर पर मनपा ने मुहीम शुरू किया है। शहर की 11  निजी व 42 शासकीय कुल 53 स्थानों के टीकाकरण केंद्र शुरू है। सीरम  इंस्टीटयूट की वैक्सीन प्रतिदिन 7 500 लोगों को टीका लगाकर अब तक 82 हजार से अधिक लोगों को पहले चरण का टीका लगाया जा चूका है। विधायक केलकर ने कहा है कोविशिल्ड वैक्सीन का भण्डारण एक दो दिन की आवश्यकता पूरी कर सकता है ऐसी जानकारी सामने आई है। उसकी आपूर्ति रुकने की आशंका है। कुछ दिनों से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए विधायक केलकर ने मनपा आयुक्त डा शर्मा से मिलकर वैक्सीन के बारे में  चर्चा किया। इस दौरान आयुक्त डा शर्मा ने जानकारी दिया कि 10 हजार कोविशिल्ड की आपूर्ति होने वाली है। पहले 82 हजार से अधिक नागरिकों को कोविशिल्ड का डोज दिया गया है। केलकर  कहा है कि पहला डोज कोविशिल्ड का देने के बाद दूसरी वैक्सीन का डोज नहीं चलने पर नागरिकों को समस्या होने की आशंका है।

संबंधित पोस्ट

 थैलेसीमिया को शारीरिक अक्षमता माना जाता है और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से इसका इलाज संभव 

Aman Samachar

उद्योग आघाडी की प्रदेशाध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा से लिया मार्गदर्शन

Aman Samachar

आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयासरत – अजित पवार 

Aman Samachar

कोकण विभाग से कांग्रेस को सशक्त बनाने का युवक कांग्रेस से शुरू किया अभियान 

Aman Samachar

शहर की अतिधोखादायक इमारतों को तत्काल खाली कर तोड़ने , मानसून में अप्रिय घटना रोकने के लिए तैयार रहने कर मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी में 10 लेयर बनाने वाली गोविंदा टीमों को 6 लाख का इनाम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!