Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संजय निरुपम ने  उत्तर भारतीय प्रवासियों की समस्याएं सुनी

मुंबई [ युनिस खान ] उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद एवम मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रहे प्रवासी उत्तर भारतीय लोगो की समस्याएं सुनी।  टर्मिनस पर खड़ी गाड़ियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां की दुव्यवस्था का जायजा लिया।
                     इस अवसर पर उनके साथ जयप्रकाश सिंह,इंदुप्रकाश तिवारी,बाबूलाल विश्वकर्मा, डॉ सचिन सिंह, अबू सूफियान अंसारी, मनोज सिंह सहित अनेक उत्तर भारतीय नेता उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत में संजय निरुपम ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में हर वर्ष लाखों प्रवासी उत्तर भारत की तरफ यात्रा करते है। उन्हें हर प्रकार की सुविधा मिले इस हेतु वे हर वर्ष कुर्ला टर्मिनस पर आते हैं। समस्याओं के निराकरण हेतु मध्य रेल के अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गर्मी की छुट्टियों में उत्तर भारत को जाने वाले प्रवासियों को ज्यादा स्पेशल ट्रेन दिलाने हेतु वे महाप्रबंधक मध्य रेल से मिलेंगे।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के हीरा बाजार समेत कई प्रतिष्ठानों को गुजरात ले जाकर सूरत का बदला लिया जा रहा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

सिडबी का यूपीडा के साथ संयोजन एरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई उद्यमों को सहायता देने का समझौता 

Aman Samachar

डॉ श्वेता शेजवळ भाजपा ईशान्य मुंबई जिला मंत्री नियुक्त 

Aman Samachar

होम लोन लेने में क्यों महत्वपूर्ण है क्रेडिट स्कोर – नीरज धवन

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पूर्व विलासराव देशमुख अभय योजना का लाभ उठाने का अवसर 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में सोमवार से शुरू होंगे टीकाकरण केंद्र – महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!