Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एमएमआरडीए क्षेत्र की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओ में 14 आक्सीजन प्लांट लगेंगे – एकनाथ शिंदे 

मुंबई [ युनिस खान ] आक्सीजन की बढती आवश्यकता के मद्देनजर एमएमआरडीए क्षेत्र की स्थानीय स्वराज्य संस्था क्षेत्रों में 14 आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्णय लिया  है। इसमें ठाणे , कल्याण डोंबिवली , भिवंडी ,उल्हास नगर ,अंबरनाथ , बदलापुर , मीरा भाईंदर ,  वसई विरार , नवी मुंबई एवं पनवेल मनपा   क्षेत्र में आगामी कुछ दिनों में आक्सीजन प्लांट कार्यरत हो जायेंगे। इस आशय की जानकारी राज्य के नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री शिंदे ने दिया है।

                   उन्होंने कहा है कि   बढ़ते कोरोना के मरीजों  आक्सीजन की समस्या समस्या से मरीजों के परिजनों को परेशानी न होने पाए। आक्सीजन की कमी की समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने आज आक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि  हवा से आक्सीजन लेकर मरीजों को शुद्ध हवा की आपूर्ति की जा सकती है।  सामान्य रूप से एक प्लांट से प्रतिदिन करीब 2 टन आक्सीजन निर्मित कर 200 आक्सीजन बेड को आक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र एमएमआरडीए   क्षेत्र में आक्सीजन की कमी को पूरा करने ठाणे   मनपा क्षेत्र में 3 ,कल्याण डोंबिवली व नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 2 – 2 प्लांट , भिवंडी , उल्हासनगर ,अंबरनाथ , बदलापुर , मीरा भाईंदर , वसई विरार व पनवेल में एक एक आक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा . नगर विकास मंत्री शिंदे ने कहा है कि आगामी कुछ दिनों में उक्त प्लांट कार्यरत हो जायेंगे।  मौजूदा परिस्थिति  भविष्य आवश्यकता को  को पूरा करने में आक्सीजन प्लांट उपयोगी साबित होने वाले है। शिंदे कहा है कि इसी तरह गढ़चिरोली में एक से डेढ़ टन आक्सीजन निर्मित करने वाले पांच से छः आक्सीजन प्लांट लगाये जाने वाले हैं।

संबंधित पोस्ट

मछुआरा समाज के बच्चों को आयएएस , आयपीएस बनाने के लिए कोचिंग की सुविधा – डा संजय निषाद

Aman Samachar

खेल व परीक्षा के लिए जीतना अधिक अभ्यास उतनी अधिक संभावना – संजय केलकर 

Aman Samachar

 मराठी भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने पर राज्य सरकार ध्यान देगी – दीपक केसरकर

Aman Samachar

संघर्ष संस्था की ओर से आयोजित सोनू निगम का पहला लाइव कार्यक्रम 30 अप्रैल को ठाणे में  

Aman Samachar

क्षेत्र कोई भी हो मकसद समाजसेवा होना चाहिए – राजेंद्र अग्रवाल

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!