Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला निखिल भामरे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

ठाणे [ युनिस खान ] पूर्व मुख्यमंत्री व राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले निखिल भामरे को गुरुवार को ठाणे न्यायालय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके पहले बुधवार को अभिनेत्री केतकी चितले को ठाणे  की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोरेगांव पुलिस ने केतकी को अपने कब्जे में ले लिया है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के दल ने नासिक से गिरफ्तार  निखिल भामरे को गुरुवार को ठाणे न्यायालय में पेश किया जहाँ उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
          शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले अभिनेत्री केतकी के बाद निखिल शामराव भामरे [ 22 ] भी हिरासत में है। भामरे पिंगलवाडे पोस्ट करंजद तालुका सटाना जिला नासिक निवासी वर्तमान में फ्लैट नंबर 3, अयोध्या पैलेस, प्रभात नगर, मसरूल, नासिक का निवासी है। उसे नासिक में गिरफ्तार किया गया और नासिक जेल भेज दिया गया। इस बीच ठाणे अपराध शाखा की पुलिस ने बुधवार शाम करीब छह बजे नासिक सेंट्रल जेल से भामरे को  अपने कब्जे में ले लिया। निखिल भामरे के खिलाफ भादवि की धारा 153,153 (ए), 107,505 (2), 506 के तहत नौपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था।  नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया जिसमें उसने ट्विटर पर पोस्ट किया था कि “बारामती के गांधी को बारामती के नाथूराम गोडसे को बनाने का समय आ गया है। अपराध शाखा की पुलिस ने नासिक से हिरासत में लेकर निखिल भामरे को आज ठाणे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

संबंधित पोस्ट

भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 34 फीसदी आँखों की चोट के मामले

Aman Samachar

भोजपुरी इंडस्ट्री में नई कंपनी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट का शुभारंभ

Aman Samachar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क किया गया रिलीज

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज्य नहीं गुंडा राज स्थापित हो गया है – आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट का शुरू किया उत्‍पादन

Aman Samachar

सड़क यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागरण आवश्यक –  कपिल पाटील 

Aman Samachar
error: Content is protected !!