Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा ने 800 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला 

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए मनपा की ओर से शुरू कार्रवाई में शिरवने, जुइनगर क्षेत्र से 800 प्लस्टिक जब्त कर 40 हजार रूपये मनपा ने जुर्माना वसूल किया है। पर्यावरण और मानव जीवन के साथ-साथ शहर की स्वच्छता के लिए हानिकारक बने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ मनपा की ओर से कार्रवाई मुहीम शुरू है।
        मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर द्वारा विशेष बैठक में दिये गये निर्देश के अनुसार मनपा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। आज घन कचरा प्रबंधन उपायुक्त डा  बाबासाहेब राजले के स्वच्छता निरीक्षण के दौरान मिले सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई में कुल 800 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया है।इसी तरह संबंधित लोगों से 40 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
नेरुल विभाग सेक्टर 19 दैनिक मार्केट शिरवणे और जुईनगर सेक्टर 23 गावदेवी मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की गयी। दो छोटे टेंपो में बोरियों से भरे सिंगल यूज प्लास्टिक बैग शिरवणे गांव में खुदरा बिक्री के लिए आए। इन दोनों टेम्पो को नेरुल विभागीय  कार्यालय में जमा करा दिया गया है।  कुल 800 किलोग्राम सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्र सोनवणे, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्र इंगले, स्वच्छता निरीक्षक अरुण पाटिल एवं जयश्री अधल, उप स्वच्छता निरीक्षक नीलेश पाटिल ,  अजीत टंडेल , भूषण सुतार , सफाई पर्यवेक्षक आदि ने कार्रवाई में हिस्सा लिया।  प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को और तेज करने का संकेत मनपा अधिकारीयों ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

 रसोई गैस सिलेंडर की दर वृद्धि के विरोध में राकांपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तृतीयपंथी 

Aman Samachar

जिले के 15 शिक्षकों को जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

विधायक निधि से एड डावखरे ने सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराया दो वेंटिलेटर 

Aman Samachar

ट्रायल रन को एक साल बा भी ठाणेकरों के मेट्रो सफ़र का सपना अधूरा

Aman Samachar

डॉ. कमल जैन चिन्मय सागर कोरोना वॉरियर एवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

ठाणे शहर कांग्रेस 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य देकर शुरू किया सदस्यता अभियान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!