Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रथम नागरिक के आमंत्रण पर भाजपा विधायक ने महापौर कक्ष में दी सदिच्छा भेट 

ठाणे [ युनिस खान ] भाजपा विधायक संजय केलकर ने महापौर नरेश म्हस्के के आमंत्रण पर मनपा में सदिच्छा भेट दी। शहर के प्रथम नागरिक के रूप में विधायक ने आमंत्रण का सम्मान किया और महापौर कार्यालय का दौरा किया। महापौर ने केलकर को सम्मानित किया गया है। भाजपा के गुटनेता मनोहर  डुंबरे ने आज इसका खुलासा किया है।
           शिवसेना और राकांपा के बीच चल रही जुबानी झड़प की पृष्ठभूमि में विधायक संजय केलकर की महापौर कार्यालय में महापौर नरेश म्हस्के से मुलाकात की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसका भाजपा गटनेता डुंबरे ने खुलाशा करते हुए कहा है कि महापौर के आमंत्रण पर एक जनप्रतिनिधि ने दुसरे जनप्रतिनिधि से मुलाक़ात किया है इसका गलत अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।
विधायक संजय केलकर प्रशासनिक कार्य के लिए मनपा में आए थे।  वह कुछ समय के लिए भाजपा गट नेता  मनोहर  डुंबरे के कक्ष में भी रुके थे।  उसी समय महापौर नरेश म्हस्के वहां पहुंचे उन्होंने विधायक संजय केलकर को अपने कक्ष में आमंत्रित किया।  यह कहते हुए कि आप पहली बार मेरे कार्यालय में आ रहे हैं, वे स्वयं विधायक को अपने कक्ष में ले गए। बाद में महापौर ने उनका अभिनंदन किया। यह एक जनप्रतिनिधि द्वारा दुसरे जनप्रतिनिधि को दिया जाने वाला सम्मान था।  भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने खुलासा किया है कि इसमें दलगत राजनीति कुछ भी नहीं है।  इस अवसर पर वरिष्ठ नगर सेवक मिलिंद पाटनकर, संदीप लेले और परिवहन समिति सदस्य विकास पाटिल भी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

आईआईएल (IIL) ने गोट पॉक्स वैक्सीन किया लॉन्च

Aman Samachar

नगर सेवक के प्रयास से 7 हजार परिवारों को बिजली खंडित होने की समस्या से मिलाछुटकारा

Aman Samachar

क्लस्टर कार्यान्वयन को लेकर नागरिकों में फैला भ्रम दूर करने की मांग 

Aman Samachar

1 जनवरी से ऐरोली व नेरुल अस्पताल में आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

भूटान स्टार्टअप शिखर सम्मेलन के विजेताओं ने किया वेबेल-फुजिसॉफ्ट-वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा  

Aman Samachar
error: Content is protected !!