Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

जिले को कोरोना मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन कर सहयोग करें –  सुषमा लोने 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संकट में अपना परिवार अपनी जिम्मेदारी मानकर प्रत्येक नागरिक शासन के मार्गदर्शक नियमो का पालन करे .इस आशय का सन्देश देते हुए जिला परिषद् अध्यक्षा सुषमा लोने ठाणे जिला कोरोना मुक्त करने के लिए सहयोग करने का आवाहन किया है .              ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय व जिला परिषद् की ओर से मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी मुहीम शुरू किया है .इस मुहीम के जनजागरण के लिए तैयार किए चित्ररथ का आज कल्याण तहसील के नाडगाँव में हरी झंडी दिखाकर जिलापरिषद अध्यक्षा लोने ने रवाना किया . उन्हें कहा कि ठाणे जिला परिषद् के आरोग्य विभाग के माध्यम से घर घर जाकर आरोग्य सर्वेक्षण किया जा रहा है .मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोरोनामुक्त महाराष्ट्र के आवाहन को पूरा करने के लिए ठाणे जिला कोरोनामुक्त करने के लिए जिला परिषद् के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है . इसे सफल बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग करने का उन्होंने आवाहन किया है . उन्होंने सुरक्षित अंतर रखना , बार बार हाथ धोना व मास्क लगाने का आवाहन करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में आरोग्य सुविधा के बारे में प्रशासन ध्यान रखकर मुहीम को गतिमान बनाए .जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर व जिप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. रुपाली सातपुते की संकल्पना के आधार पर चित्ररथ बनाया गया है . जिला सूचना अधिकारी मनीषा पिंगले ने बताया कि चित्ररथ गाँव गाँव घूमकर जनजागरण का कार्य कर रहा है .

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले में जलशक्ति अभियान कार्यों का केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar

मनपा के कोविड अस्पताल में 3 बोगस डाक्टरों की भर्ती का पर्दाफास होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी 

Aman Samachar

दीवार गिरने से बेटे को खोने वाले परिवार को 10 लाख रुपये, लड़की की उच्च शिक्षा के लिए शिवसेना ने मदद 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा कर्मियों को 10100 रूपये सनुग्रह अनुदान घोषित होने कर्मचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!