Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना टीकाकरण के लिए 102 निजी अस्पतालों को मनपा ने दी अनुमति 

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा की ओर निजी कार्यालय ,औद्योगिक इकाईयों व गृह संकुल के लिए निर्धारित टीकाकरण योजना के तहत ठाणे शहर के करीब 102 निजी अस्पतालों को टीकाकरण करने की अनुमति दी है।

                      इससे मनपा व सरकारी केन्द्रों पर निर्भर न रहकर निजी अस्पतालों की मदद से प्रतिष्ठान टीकाकरण का लाभ ले सकेंगे। कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण को विस्तार देने और अधिक से अधिक नागरिकों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से मनपा ने निजी कार्यालय ,औद्योगिक इकाइयों , गृह संकुल के लिए योजना बनायीं है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को समय से टीका की सुविधा मिल सके।  मनपा ने इसके लिए 102 निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति दी है। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार ठाणे मनपा ने टास्क फ़ोर्स के माध्यम से ठाणे के 102 निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति दी है। इसमें 18 क्लिनिक व 84 अस्पतालों का समावेश है। निजी कार्यालय , औद्योगिक इकाईयों में पहले से टीकाकरण शुरू किया गया है।  निजी गृह संकुल में हीरानंदानी इस्टेट में पहले ही टीकाकरण किया गया है।

संबंधित पोस्ट

इलाज के साथ-साथ टीबी के मरीजों को पौष्टिक खाना भी जरूरी – शर्मिला पिंपलोलकर

Aman Samachar

पारंपरिक कृषि में आधुनिकता को जोड़ा जाए- पुष्पा पाटिल

Aman Samachar

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

एक्सिस बैंक, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान

Aman Samachar

डॉ जितेंद्र आव्हाड ने क्लस्टर विकास के खिलाफ बिगुल फूंका

Aman Samachar

लखीमपुर खीरी काण्ड के विरोध में महाराष्ट्र बंद में शामिल होगी कांग्रेस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!