Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 जिला शासकीय अस्पताल के पुनर्विकास का संशोधित प्रस्ताव मंजूर कर पेश करने का मंत्री ने दिया निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे जिला शासकीय अस्पताल के पुनर्विकास के लिए संशोधित प्रारूप मंजूर कर शासन के समक्ष पेश करने का निर्देश नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। जिला अस्पताल के पुनर्विकास के समीक्षा बैठक में उन्होंने इस आशय का निर्देश दिया है।

                  जिला शासकीय अस्पताल के पुनर्विकास का मुद्दा कई वर्षों से प्रलान्वित है। जिला अस्पताल की जगह मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाने का शिंदे पर प्रयास है। नए पुनर्विकास प्रस्ताव के अनुसार अस्पताल की क्षमता 550 बेड से बढाकर 900 बेड की करने की योजना है। अस्पताल की इमारत के साथ नर्सिंग की इमारत का भी प्रस्ताव है। संशोधित प्रारूप के अनुसार अनुमानित खर्च 314 करोड़ रूपये से 527 करोड़ रूपये तक बढ़ा है। संशोधित प्रारूप आरोग्य विभाग को प्राप्त हुआ है जिसे मंजूर करने का निर्देश मंत्री शिंदे ने आरोग्य विभाग को दिया है। संशोधित प्रारूप के अनुसार खर्च बढ़ा है जिसके लिए राज्य शासन से वित्तीय मान्यता लेने का प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया है।  ठाणे जिला अस्पताल की इमारत पुरानी व जर्जर स्थिति में पहुँच गयी है जिसका तेज गति से पुनर्विकास करने की आवश्यकता है। केवल ठाणे जिला ही नहीं आसपास के जिलों के मरीजों के लिए आधार का पर्याय है। जिसके चलते संशोधित प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी देने की कार्यवाही करने की आवश्यकता है। इस आशय का निर्देश उन्होंने आरोग्य सचिव को दिया है। बैठक में आरोग्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा प्रदीप व्यास , नगर विकास विकास विभाग के प्रधान सचिव महेश पाठक , ठाणे  के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,जिला अस्पताल के शल्यचिकित्सक डा कैलाश पवार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

संजय निरुपम ने  उत्तर भारतीय प्रवासियों की समस्याएं सुनी

Aman Samachar

स्वस्थ महिला अभियान के संबंध में आशा कार्यकर्ता महिलाओं में जागरूकता फैलाएँ – सौरभ राव

Aman Samachar

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Aman Samachar

एक स्थिर और समावेशी वित्तीय परिदृश्य को बढ़ावा देने वाल बजट -गिरिराजन मुरुगन

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!