Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एआईएमआईएम के भिवंडी जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार

 भिवंडी [ एम हुसेन ]  एआईएमआईएम के भिवंडी जिलाध्यक्ष शेख मो. खालिद  गुड्डू की मुश्किलें कम होने के बजाए बढते जा रही हैं।ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 25 सितंबर 2020 को भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन ने उन्हें एक भवन निर्माता से धनउगाही के मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें  वह न्यायिक हिरासत में चल रहे थे। उसके बाद शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में एक के बाद एक संगीन धाराओं में कुल 9 मामले दर्ज किए गए थे, इस समय वह पैरोल पर घर आए थे ।लेकिन 18 जून को भिवंडी निवासी  37 वर्षीय  एक महिला ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में उनके विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कराया है, जिसके कारण भिवंडी शहर पुलिस ने उन्हें पुनः बलात्कार के मामले में  गिरफ्तार कर लिया है ।
   पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि  फरवरी 2020 में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष की होने वाली सभा के लिए भाषण तैयार करने के लिए शेख मो. खालिद गुड्डू ने अपने कार्यालय में बुलाया था, भाषण तैयार करने के दौरान उन्होंने अपने कार्यालय में ही उसके साथ अश्लील हरकते हुए बलात्कार कर दिया था । बलात्कार करने का सनसनी खेज आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शेख मो. खालिद गुड्डू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है । पीड़ित महिला की शिकायत पर  शहर पुलिस स्टेशन ने एफ.आई.आर नंबर 197/2021 भादंवि की धारा- 342,376,354 डी,354,509,67 ए के  तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने खालिद गुड्डू को  न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने उन्हें 21 जून तक पुलिस हिरासत में रखने  का आदेश दिया है।
  उल्लेखनीय है कि शेख मो. खालिद गुड्डू के विरुद्ध एक के बाद एक दर्ज किए जा रहे मामले को राजनीतिक षड़यंत्र बताते हुए उनके समर्थकों ने कड़ी निंदा करते हुए पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया है तथा जिसको लेकर एड. अमोल कांबले, उनके भाई मो. जैद शेख एवं नियाज भाई चायवाला समेत उनके सैकड़ों समर्थकों ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया । धरना प्रदर्शन में पुरुषों के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी ।धरने में शामिल कई महिलाएं शेख मो.खालिद गुड्डू की गिरफ्तारी को लेकर रो रही थीं, पुलिस ने किसी तरह उनके समर्थकों में समझा बुझाकर वापस किया ।वहीं उनके समर्थकों का आरोप है कि आगामी वर्ष होने वाले मनपा चुनाव को लेकर उन्हें राजनीतिक प्रतिद्व्न्दिता के चलते फंसाया जा रहा है ।

संबंधित पोस्ट

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar

मनपा के आरक्षित भूखंडों से अविलंब अतिक्रमण हटाने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

स्वराज्य महोत्सव पहल के तहत कोंकण भवन में हुआ सामूहिक राष्ट्रगान गायन

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

दिवा की पानी समस्या को लेकर भाजपा ने मनपा मुख्यालय पर निकाला हंडा मोर्चा 

Aman Samachar

सिडबी ने जिला उद्योग केन्द्रों में उद्यम संपर्क डेस्क (ईसीडी) शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!