Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने की जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी, मुंब्रा व  कल्याण के होनहार , जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद के लिए खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट,मुंबई में आवेदन किया था। खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष आसिफ खत्री भिवंडी के रईस हाई स्कूल एन्ड जूनियर कालेज में आकर उन्होंने विशेष उपलब्धि हाशिल करने के उद्देश्य से छात्रों की मदद का आश्वासन दिया है। उनके आने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व पढने में तेज छात्रों की मदद करने का है।

इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन ,प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी,वाईसीएमओयू रईस स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अजीज अंंसारी एवं सैय्यद फरह जबीं उपस्थित थीं। सोशल डिसटैनसिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को उक्त ट्रस्ट के अध्यक्ष के हाथों शैक्षिक आर्थिक सहायता इस विश्वास के साथ प्रदान की गई कि सभी लाभार्थी अपनी शिक्षा को विशेष योग्यता के साथ पूरी करेंगे। आसिफ खत्री ने खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के उद्देश्य का वर्णन करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो पढने में अच्छे होते हैं किन्तु आर्थिक तंगी के कारण उनके सामने बहुत सारी समस्याएं होती हैं जिसके कारण वह चाह कर भी उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते,खत्री ट्रस्ट ऐसे छात्रों की हर संभव आर्थिक सहायता करने के लिए सदैव तैयार रहता है। चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन और प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने खत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आसिफ खत्री के प्रति आभार वयक्त करते हुए कहा कि आप अतयंत नेक काम के लिए मुंबई से भिवंडी आये हैं ।मुझे पूरा विश्वास है कि सभी लाभार्थी छात्र आपके विश्वास को कायम रखते हुए विशेष योग्यता के साथ अपनी शिक्षा को पूरा करेंगे।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड के एक्सप्रेस इन होटल के 21 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर मनपा ने लगाया सील

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में सेवासंपूर्ति समारोह का शानदार आयोजन 

Aman Samachar

 एसटीपी प्लांट को स्थानांतरित करने की मांग लेकर आगे आये मानसरोवर वासी

Aman Samachar

शहीद भगतसिंह स्मृति देशसेवा लोकहिन्द गौरव पुरस्कार से सूबेदार निलेश पाटील सम्मानित 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से चलाया गया स्वछता व वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

उंगली में फंसी अंगूठी निकालने के लिए ग्राइंडर का उपयोग , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!