Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई की मशहूर साहित्यिक,सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था पासबाने अदब द्वारा इंटर कालजेटअंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन यशवंत राव चौहाण सभागृह मुंबई में किया गया।इस प्रतियोगिता में मुंबई, भिवंडी एवं मुम्ब्रा के जूनियर कालेजों की कुल आठ  टीमों ने भाग लिया।
         प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड ज्यु कालेज,भिवंडी की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राएं अंसारी अमीना नूरुलकमर(बारहवीं आर्ट्स ब ),अंसारी मरियम मुमताज़ (बारहवीं साइंस अ)और अंसारी सना हमीद अहमद (बारहवीं साइंस अ)ने भाग लिया।मुक़ाबला पांच राउंड पर आधारित था। तीनो छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन के साथ सभी राउंड में अपना वर्चश्व कायम रखते हुए निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार प्रथम  पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रहीं।
        पुरस्कृत छात्राओं को समारोह के अतिथियों के हाथों,ट्राफी,प्रशस्तिपत्र और मेमेन्टो से पुरस्कृत किया गया। इस सराहनीय सफलता पर के एम ई सोसायटी के अध्यक्ष तलहा फकीह,सचिव सुहैल फकीह,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी,उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी,सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदु,सुपरवायजर्स,फीरोज़ुद्दीन शेख,असरार पठान,सिब्तैन कशेलकर,वाई सी एम ओ यू स्ट्डी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी एवं समस्त स्टॉफ की ओर से सफल छात्राओं तथा उनका मार्गदर्शन करने वाले अध्यापकों मक़सूद अंसारी,सूफ़िया मोमिन एवं आफ़ताब सर को बधाई दी जाती है।

संबंधित पोस्ट

सडकों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया तो राकांपा भारी वाहनों का शहर में आवागमन रोकेगी – आनंद परांजपे

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा कार्रवाई तेज 

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ इंडियन फोर्जिंग इंडस्ट्री (AIFI) के अश्वनी जोत्शी सरचिटणीस नियुक्त 

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने सेहत और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने वाले लोगों के लिए ‘एसबीआई कार्ड पल्स’  किया लॉन्च

Aman Samachar

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!