Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 भिवंडी में 200 बेड का महिला व बाल आरोग्य केंद्र शुरू करने की मिली हरी झंडी 

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुुुसज्जित आरोग्य केंद्र के आभाव के चलते नागरिकों को आरोग्य दवा उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर मेें स्व.इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल ही मात्र एकमेव अस्पताल है।  जिसके कारण नागरिकों को उपचार व महिलाओं को प्रसूति के लिए ठाणे , कलवा और मुंबई के अस्पताल में जाना पडता है।
                नागरिकों की आरोग्य संबंधी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए भिवंडी पूर्व विधानसभा के विधायक रईस  कासम शेख ने इस बाबत राज्य के आरोग्य मंत्री डॉ.राजेश टोपे के समक्ष निरंतर पत्र  व्यवहार करते हुए भिवंडी में स्व इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल परिसर में 200 बेड का महिलाओं व बाल आरोग्य केंद्र के निर्माण के लिए ज्ञापन देकर मांग की थी। बुधवार को आरोग्यमंत्री टोपे के निवास्थान पर इस बाबत बैठक हुई जहां आरोग्य मंत्री राजेश टोपे ने  विधायक रईस शेख की मांग को मान्य करते हुए भिवंडी में 200 बेड का महिला व बाल आरोग्य केंद्र की मंजुरी दी है। इस आशय की जानकारी विधायक रईस शेख ने दी है। केंद्र शासन की मंजुरी के लिए भी इस मामले को केंद्रीय आरोग्य मंत्री डॉ.हर्ष वर्धन के समक्ष भेजेंगे। इस संदर्भ में आवश्यकतानुसार पत्र व्यवहार करके केंद्र शासन की मंजुरी भी जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए राज्य के आरोग्यमंत्री राजेश टोपे स्वयं हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 200 बेड का महिलाओं व बाल आरोग्य केंद्र शुरू होने से  भिवंडी की आरोग्य यंत्रणा पर पड़ने वाला भार भी कम होगा और महिलाओं व बच्चों को उपचार की सुविधा मिलेगी ।

संबंधित पोस्ट

एनएसडीएल ने भारत में डिजिटल प्रतिभूति बाजार के संचालन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जश्न

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा की पानी समस्या सुलझाने के लिए 5 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति 

Aman Samachar

सिम्फ़नी को चौथी तिमाही में 64 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

Aman Samachar

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

 बकरा ईद व अषाढ़ी एकादशी भाईचारा व अमन शांति से मनाएं – योगेश चौहाण

Aman Samachar

Aman Samachar
error: Content is protected !!