Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

43 लाख रूपये के मादक पदार्थ समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] मादक पदार्थ की तस्करी करने आये तीन लोगों को कल्याण शील रोड के देसाई नाका से गिरफ्तार कर पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने 43 लाख रूपये से अधिक कीमत का माल बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ठाणे शहर पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते को को देसाई नाके पर मादक पदार्थ की तस्करी करने आने वालों की गुप्त सूचना मिली थी।  जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त इलाके में जाल बिछाकर एरिक किल्लेन [27]  डोंबिवली , सुमेध कसवे [ 24 ] नवी मुंबई , प्रवीण चौधरी [47] को अपने कब्जे में ले लिया।  उनकी टाटा टियागो कार क्रमांक एमएच 43 / बीई 9538 की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 894 ग्राम वजन गारद हरा नेपाली चरस , 308 ग्राम गांजा , 56 हजार रूपये नगद ,मोबाईल व कार समेत माल के साथ तीनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  बरामद चरस की कीमत 37 लाख 88 हजार रूपये ,  9240 रूपये कीमत का गांजा , व 5 लाख रूपये कीमत की कार समेत कुल 43 लाख 43 हजार  262 रूपये कीमत का माल जब्त किया है।  गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें 5 जुलाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।  उक्त कार्रवाई मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के वरिष्ठ निरीक्षक विजय पोवार के दल ने की है।

संबंधित पोस्ट

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता में छात्र व तृतीय पंथियों की भागीदारी

Aman Samachar

पनवेल शहर के झोपड़पट्टी मुक्त शहर बनाने की संभावना बढ़ी , आवास योजना को मिली मंजूरी

Aman Samachar

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राज्य में जुलूस की अनुमति देने की सरकार से मांग

Aman Samachar

मेडिका ने ‘इम्पैक्ट ऑफ पॉल्यूशन ऑन हेल्थ’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित कर मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया 

Aman Samachar

धनबाद में भोजपुरी फ़िल्म दिल तुझको पुकारें की शूटिंग पूरी

Aman Samachar

पूनावाला फिनकॉर्प की केयर रेटिंग अपग्रेड होकर ‘ट्रिपल-ए’ हुई

Aman Samachar
error: Content is protected !!