Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्देशन में पहचान बनाते निर्देशक कुमार चंदन बनें निर्माताओं की पसंद

मुम्बई ,  मूलतः समस्तीपुर बिहार के रहने वालें युवा फ़िल्म निर्देशक कुमार चंदन भोजपुरी निर्माताओं की पसंद बनते जा रहें हैं।जिसका प्रमाण इनके द्वारा की गई फिल्में व आने वाली फिल्में हैं। वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं और निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी करते हैं। पर,इन्होंने मुम्बई में अभिनय की सोच लेकर ही कदम रखा था।फिर समय के साथ ही अभिनय करते हुए निर्देशन में सक्रिय हो गए।
                     निर्देशन के क्षेत्र में एक एसोसिएट निर्देशक के रूप फिल्में सूरज दी रिवेंजर मैन,तेरी दुल्हन सजाऊँगी,दिल तुझकों पुकारें आने वाली फिल्में हैं। जबकि,अर्धांगिनी,प्यार तो होना ही था,प्रतिबंध, मंदिर यहीं बनायेंगे,ज़िद्दी,निरहुआ हिंदुस्तानी 2,डिबियापुर,पीहू,इंग्लिश की टाय टाय फिश आदि रिलीज हो चुकी हैं। हिंदी टीवी सीरियल किसके रोकेे रुका हैं सवेरा भी एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में कर चुके हैं। अभिनेता के रूप में इन्होंने प्यार तो होना ही था, आन बान शान, मंदिर यही बनायेंगे, लड़ाई,  प्रेम लगन आदि फिल्में की। जिनमें इनका किरदार एक चरित्र अभिनेता के रूप रहा।साथ ही टीवी सीरियल किसके रोके रुका हैं सवेरा में अभिनय और एसोसिएट निर्देशक के रूप में भी काम किया।
            काफी सारी फिल्में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बाद अब ये बतौर निर्देशक भोजपुरी फ़िल्म में डेब्यू करने जा रहें हैं जिसका शीर्षक है मोहब्बत रंग लायेगी। इस फ़िल्म का प्री प्रोडक्शन जारी हैं और बहुत जल्द इसकी शूटिंग की जाएगी। जिसके नायक हैं सूरज सम्राट जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्में की हैं। जो एक एक करके रिलीज के कगार पर हैं।जबकि,इनकी अर्धांगिनी बहुत ही सुपरहिट रहीं हैं। इस फ़िल्म के लेखक रामचंद्र सिंह, कार्यकारी निर्माता संजय कुमार, संगीतकार अमन श्लोक व अभिषेक चौधरी, फाइट मास्टर मंसूर अली, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा व पीआरओ रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

राहुल सिंह राजपूत भोजपुरी फ़िल्म सती नागिन धर्मपत्नी की शूटिंग करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar

भिवंडी में युवाओं में टीकाकरण को लेकर नहीं है उत्साह , मनपा स्वास्थ्य विभाग चिंचित

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

अस्पताल , बेड व एम्बुलेंस की जानकारी एक ही संपर्क नंबर पर उपलब्ध 

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!