Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए पेश किया ग्रुप क्रेडिट शील्ड 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के निजी क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक, फेडरल बैंक ने आज फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ग्रुप क्रेडिट शील्ड प्रस्तुत करके एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार की घोषणा की। ग्रुप क्रेडिट शील्ड एक विशेष प्रकार का बीमा है और क्रेडिट सीमा के बराबर होता है1 वर्ष की अवधि के लिए रु3 लाख तक।

         इस परेशानीरहित और अभिनवकारी छोटा से उत्पाद के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज़मेडिकल जाँच की आवश्यकता नहीं होती हैऔर यह एक एकल प्रीमियम वाला प्लान है। विशेष रूप से नए ज़माने के उन ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने वालेजो आसानी और सुविधा चाहने के साथसाथ सुरक्षा और निश्चितता सुनिश्चित करना चाहते हैंइस ग्रुप क्रेडिट शील्ड प्लान को कुछ ही क्लिक्स के साथ 3 मिनट के अंदर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।  

        फेडरल बैंक के पास इस समय वीज़ा, मास्टरकार्ड और रूपे के सहयोग से प्रदान किए जाने वाले क्रमशः सेलेस्टा, इम्पीरियो और सिग्नेट नाम के तीन तरह के क्रेडिट कार्ड हैं। प्रत्येक कार्ड को ग्राहकों के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

       इस पेशकश के बारे में बोलते हुए, श्री कार्तिक रमन, मुख्य विपणन अधिकारी एवं हेड- प्रोडक्ट्स, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, श्री कार्तिक रमन ने कहा, “फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों के लिए अपना ग्रुप क्रेडिट शील्ड पेश करने के लिए फेडरल बैंक के साथ मिलकर काम करके हमें खुशी हो रही है। ग्रुप क्रेडिट शील्ड ग्राहकों को एक जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करता है जो उनके क्रेडिट के ख़र्चों को सुरक्षित बनायेगा और कुछ दुर्भाग्यपूर्ण होने पर उनके अपनों को क़र्ज़ चुकाने का बोझ उठाने से बचाता है।                                 सुश्री शालिनी वारियर, कार्यकारी निदेशक, फेडरल बैंक ने कहा, “ग्रुप क्रेडिट शील्ड उत्पाद फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड की पेशकश को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया जो आसानी और सुविधा प्रदान करती है वह निश्चित रूप से ग्राहकों की सुविधा को बढ़ा देगी। ऐसे छोटे आकार के, संयुक्त उत्पादों की पेशकश करके, हम देश में बीमा की पहुँच को और बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

संबंधित पोस्ट

उद्योगों के सहयोग के चलते महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य है – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक जीतने वाली सुष्मिता देशमुख का राकांपा ने किया स्वागत 

Aman Samachar

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद किए लॉन्च 

Aman Samachar

विकास पथ पर अग्रसर ग्राम सभा टिकरी

Aman Samachar

मलेरिया , डेंगू की रोकथाम के लिए मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Aman Samachar

कोरोना आर्थिक संकट से रहात देते हुए मनपा ने गणेशोत्सव मंडलों का मंडप किराया किया माफ़

Aman Samachar
error: Content is protected !!