Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चार्टर एकाउंटेंट की आयपीसी परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली जरीन खान का विरोधी पक्षनेता ने किया सत्कार

ठाणे [ युनिस खान ] चार्टर एकाउंट की आयपीसी प्रवेश परीक्षा में मुंब्रा की जरीन खान देश ने पहला क्रमांक हाशिल कर देश में मुंब्रा का नाम रौशन किया है। मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ पठान शानू  सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से 10 हजार रूपये का चेक देकर सम्मानित किया है।  उन्होंने कहा की मुंब्रा की लड़की सीए की आयपीसी प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है यह हम सबके लिए ख़ुशी की बात है।

                           विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा कि मुंब्रा में रहने वाली जरीन खान के पिता एक साधारण मकैनिक है। उसने घर में रहकर परीक्षा की तैयारी किया है। गरीबी की परिस्थिति में बगैर कि निजी क्लास किये पहले सीपीटी परीक्षा उत्तीर्ण किया है। पहले प्रयास में नवम्बर 2020 में हुई आयपीसी परीक्षा के 700 अंकों में 561 अंक प्राप्त किया है जो 65 . 86 फीसदी है। अजीत सेनोय 62 .29 फीसदी व सिद्धार्थ मेनन 58 . 29 फीसदी अंक लेकर क्रमशः द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।  सीए की आयपीसी परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जरीन खान ठाणे की पहली लड़की है। अब जरीन खान तीन वर्ष की इन्टर्नशिप लेकर मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बनेगी।  जरीन खान की सफलता की जानकारी मिलने पर विरोधी पक्षनेता पठान उसके घर जाकर माता पिता साथ सत्कार किया। आगे शिक्षा की शिक्षा के प्रोत्साहन के रूप में सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से 10 हजार रूपये की सहायता राशि दी है। पठान ने उसे आगे की शिक्षा के लिए हर प्रकार से पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जरीन ने न सिर्फ मुंब्रा कौसा का बल्कि पूरे ठाणे का देश में नाम ऊँचा किया है। उन्होंने कहा की जरीन का अपने स्तर पर मदद करने के साथ मैं प्रशासन से सहयोग करने की सिफारिश करूँगा। जरीन से सत्कार के मौके पर बबलू सैयद , मेहसर शेख ,जाहिद इकबाल आदि मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

होली में पानी भरने वाली थैलियां बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई

Aman Samachar

 घोड़बंदर रोड के गड्ढ़ों से हो रही ट्राफिक की समस्या पर मनसे ने जताया रोष

Aman Samachar

स्वास्थ्य निरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सफाई कर्मचारियों को यूनियन ने किया सम्मानित

Aman Samachar

अभिनेता बोमन ईरानी बने जीटीपीएल हैथवे के ब्राण्ड अम्बेसडर

Aman Samachar

वराला देवी तालाब की स्वच्छता मुहिम की मनपा आयुक्त के आदेश पर हुई शुरुआत

Aman Samachar

भारत पेट्रोलियम बैंक ऑफ़ बड़ौदा RuPay NCMC प्लैटिनम इंटरनेशनल को-ब्रांडेड डेबिट कार्ड किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!