Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी रॉयल्स के अध्यक्ष पद पर राजू पाटील की हुई नियुक्ति

भिवंडी  [ एम हुसेन ]  तालुका के स्व.परशुराम धोंडू टावरे कोपर महाविद्यालय स्थित रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी राॅयल्स के अध्यक्ष पद का पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए राजू पाटील की नियुक्ति की गई है।
         यह नियुक्ति इनके द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षणिक ,सांस्कृतिक ,आरोग्य व कलाक्रीडा आदि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में की गई है । रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी रॉयल्स के  नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू पाटील ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपना प्रचंड योगदान दिया है । इसी प्रकार रोटरी क्लब के माध्यम से भी राजू पाटील ने समाज के एक एक व्यक्ति तक पहुंच कर अपने  कार्य की चमक दिखाया है जिसके उपरांत  मनोगत उपस्थित मान्यवर व्यक्तियों ने व्यक्त किया है । उक्त अवसर पर मुखय अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक गवर्नर रोट्रेरियन डॉ.संदीप कदम,रो.मिलिंद कुलकर्णी,डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रवींद्र पाटील,असिस्टंट गवर्नर प्रकाश म्हात्रे उपस्थित थे । रोटरी,रोट्रेरियन राम घरत ने सूत्रसंचालन किया। उक्त अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू पाटील ने मनोगत व्यक्त  करते हुए कहा कि रोटरी क्लब के माध्यम से समाज की सेवा करने का अवसर मिला है जो मेरे लिए महत्वपूर्ण है ।

संबंधित पोस्ट

बारिश से प्रभावित लोगों को पचास हज़ार रुपये दिए जाएँ _ अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

अध्यापक कुलकर्णी अपनी सेवा संपूर्ति पर सम्मानित हुए 

Aman Samachar

ग्राम पंचायत की संपत्ति की जानकारी अब ऑनलाइन – रोहन घुगे 

Aman Samachar

अकबर इलाहाबादी की शायरी मानवता की पहचान – गुलाम नबी मोमिन 

Aman Samachar

भाजपा की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान ने छात्रों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

हिन्दी फिल्म देवदास व हम दिल दे चुके सनम की गवाह एन डी स्टूडियो का एक हिस्सा आग से जलकर खाक

Aman Samachar
error: Content is protected !!